इंडिया-ए इस समय श्रीलंका में ट्राई-नेशन ए सीरीज खेल रही है। इस सीरीज का दूसरा मुकाबला इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि वैभव सूर्यवंशी अर्धशतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन तीन भारतीय बल्लेबाजों ने फिफ्टी लगाई। इसी की बदौलत इंडिया-ए ने अफगानिस्तान-ए के सामने 350 रनों का बड़ा लक्ष्य खड़ा कर दिया है।
11 जून को इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच ये मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। अफगानिस्तान-ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बारिश की वजह से मैच को 50 ओवर से घटाकर 49 ओवर का कर दिया गया। इसके बाद इंडिया-ए ने 49 ओवर में 9 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 349 रन ठोक दिए।
यह भी पढ़ें: नाइटक्लब कांड के बाद बेन स्टोक्स से छिन गई कमान, जो रूट बने इंग्लैंड के कप्तान
3 भारतीय बल्लेबाजों ने जड़ी फिफ्टी
वैभव सूर्यवंशी ने इस मैच में सिर्फ 22 गेंदों पर 44 रन ठोक दिए, जिसमें उन्होंने 9 चौके लगाए। वहीं इंडिया-ए की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने सबसे ज्यादा 69 गेंदों में 84 रन बनाए। ऋतुराज गायकवाड़ ने 80 गेंदों पर 66 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान तिलक वर्मा ने भी 73 गेंदों में 66 रन बनाए। इसके अलावा सूर्यांश शेडगे ने भी अच्छा खेल दिखाया और 27 गेंदों में 40 रन जड़ दिए।
यह भी पढ़ें: विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फॉर्मेट क्या है, प्राइज मनी कितनी है? पूरी डिटेल
गेंदबाजी से छाए अब्दुल्ला अहमदजई
अफगानिस्तान-ए के सामने इंडिया-ए ने भले 349 रन बनाए लेकिन इन सबके बीच अब्दुल्ला अहमदजई ने खुब सुर्खियां बटोरीं। अहमदजई ने 7.60 की इॉनमी से 5 विकेट लिए। वहीं फरमानुल्लाह साफी ने 8.50 की इकॉनमी से 3 विकेट लिए और कप्तान इमरान मीर को 1 विकेट मिला।
