न्यूजीलैंड दौरे पर गई इंडिया ए (India A) टीम काा प्रदर्शन आज बेहद निराशाजनक रहा। इंडिया ए वर्सेस न्यूजीलैंड ए के पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच में इंडिया 'A' की पूरी टीम 39.3 ओवरों में मात्र 113 रन पर ढेर हो गई। पारी की शुरुआत में यशस्वी जायसवाल ने 45 गेंद में 17 रन बनाए और सीनियर बल्लेबाज केएल राहुल 8 गेंद खेलकर 0 पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड ए की पहली पारी में बल्लेबाजी जारी है।

 

इंडिया टीम A की ओर से पहली पारी में यश राठौड़ और देवदत्त पडिक्कल ही कुछ रन बना सके, बाकी दूसरे बल्लेबाज पूरी तरह फ्लॉप साबित हुए। पडिक्कल ने 77 गेंदों पर 5 चौकों के साथ 32 रन बनाए। यश राठौड़ ने 49 गेंदों पर 3 चौकों और 3 छक्कों से साथ 44 रन बनाकर नाबाद लौटे। वहीं अंशुल कंबोज ने 10 और आकिब नबी ने 5 और ध्रुव जुरेल ने एक रन बनाए।

 

यह भी पढ़ें: दूसरे टी20 के लिए कुमार कुशाग्र की टीम इंडिया में एंट्री, ईशान किशन बाहर

टीम इंडिया की निराशाजनक पारी 

मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया 'A' 113 रन पर सिमट गई। मैच में साई सुदर्शन, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश चौधरी खाता तक नहीं खोल पाए। वहीं पहली पारी में न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों का पूरी तरह दबदबा देखने मिला। न्यूजीलैंड 'A' की ओर से गेंदबाजी करते हुए साइमन कीन ने सबसे ज्यादा 5 विकेट लिए और जैक गिब्सन ने भी 3 खिलाड़ियों को आउट किया। 

 

भारत और न्यूजीलैंड ए के बीच पहले अनौपचारिक टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल जारी है। यह मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल मैदान पर खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर फील्डिंग का फैसला लिया और भारतीय टीम को 113 रन पर ऑलआउट कर दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। भारतीय बल्लेबाजी इस कदर खराब रही कि केवल चार बल्लेबाज ही दहाई अंक तक पहुंच पाए। 

केवल 81 रन पर गिरे 9 विकेट 

इस मैच में न्यूजीलैंड ए के खिलाफ इंडिया ए की पहली पारी का हाल इतना बुरा था कि टीम के 9 विकेट केवल 81 रन पर ही गिर गए। टीम को 100 रन के पार ले जाकर 113 रन तक पहुंचाने में यश राठोड़ ने अहम भूमिका निभाई। यश ने 44 रन की तेज-तर्रार नाबाद पारी खेली और 49 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्के के साथ 44 रन बनाएं।