श्रीलंका में आज (9 जून) से ट्राई सीरीज की शुरुआत हो रही है। पहले मुकाबले में श्रीलंका और भारत की ए-टीमें आमने-सामने हैं। यह मुकाबला दाम्बुला में खेला जा रहा है। इंडिया-ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। तिलक वर्मा के हाथों में टीम की कमान है। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ को उप-कप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है। श्रीलंका-ए की कप्तानी सहान अराचिगे कर रहे हैं।
इस ट्राई सीरीज में तीसरी टीम अफगानिस्तान-ए है। सभी टीमें एक-दूसरे से दो-दो बार भिड़ेंगी। इसके बाद टॉप-2 पर फिनिश करने वाली टीमों के बीच फाइनल मुकाबला खेला जाएगा। फाइनल 21 जून को होना है।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ने बदली टी20 की टाइमिंग, अब कितने बजे से खेले जाएंगे मैच?
इंडिया-ए की टीम में वैभव भी शामिल
वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य और आयुष बदोनी और अंशुल कम्बोज जैसे IPL सितारे भी इंडिया-ए टीम का हिस्सा हैं। हालांकि वैभव और प्रभसिमरन आउट हो चुके हैं। वैभव ने जहां 12 गेंद में 14 रन बनाए। वहीं प्रभसिमरन 11 गेंद खेलकर 2 रन ही बना सके। वैभव का विकेट मोहम्मद शिराज ने लिया। चमिका करुणारत्ने ने प्रभसिमरन को चलता किया। अब क्रीज पर ऋतुराज और प्रियांश की जोड़ी है। उनके ऊपर इंडिया-ए को बड़े स्कोर तक ले जाने की जिम्मेदारी है। जानिए घर बैठे इस मुकाबले का लुत्फ कहां और कैसे उठा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: 48 टीमें, 104 मैच... FIFA वर्ल्ड कप 2026 में क्या है खास? यहां जानिए हर डिटेल
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए का मैच टीवी पर कहां दिखेगा?
इंडिया-ए और श्रीलंका-ए के बीच खेले जा रहे मुकाबले लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जा रहा है। यानी टीवी पर इस मैच का लुत्फ उठाने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
मोबाईल पर कैसे देखें इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए मैच?
इंडिया-ए बनाम श्रीलंका-ए मैच की लाइव स्ट्रीमिंग SonyLiv ऐप्प और वेबसाइट पर हो जा रही है। मोबाईल पर इस मुकाबले को देखने के लिए SonyLiv ऐप्प डाउनलोड करना होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI
इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कम्बोज
श्रीलंका-ए: निरोशन डिकवेला, अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समाराविक्रमा, चमिका करुणारत्ने, रविन्दु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेत
