महिला टी20 विश्व कप 2026 के 23वें मुकाबले भारत ने बांग्लादेश को पांच विकेट से हरा दिया। मैनचेस्टर में खेले गए इस मुकाबले में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 136 रन बनाए थे। स्कोर का पीछा करते हुए भारत 19 बॉल शेष रहते ही मैच जीत लिया। भारत की तरफ से शेफाली वर्मा के अर्धशतक ठोंकते हुए सर्वाधिक 53 रन बनाए।
भारत की तरफ से शेफाली वर्मा के अलावा जेमिमा रोड्रिग्स 26 और यास्तिका भाटिया ने 23 रनों की महत्वपूर्ण पारियां खेली। स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गईं। वहीं, हरमनप्रीत कौर 13 रन बनाकर नाबाद रहीं। बांग्लादेश की तरफ से रितु मोनी ने दो विकेट झटके।
यह भी पढ़ें: हर मैच में लगभग 3 गोल, इस बार के FIFA वर्ल्ड कप में टूट जाएगा सर्वकालिक रिकॉर्ड
बांग्लादेश की पारी
बांग्लादेश की तरफ से जुयैरिया फिरदौस ने 33 जबकि कप्तान निगार सुल्ताना ने 32, सोभना मोस्तरी ने 22 रन का योगदान दिया। इसके अलावा बांग्लादेश की कोई भी खिलाड़ी खास असर नहीं दिखा सकी। भारत के लिए राधा यादव ने तीन विकेट और श्री चरणी ने दो विकेट चटकाये।
कौन जीता था टॉस?
बांग्लादेश की कप्तान निगार सुल्ताना ने महिला टी20 विश्व कप के ग्रुप ए मैच में गुरुवार को भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारत ने प्रेमा यादव और अरुंधति रेड्डी की जगह राधा यादव और रेणुका ठाकुर को प्लेइंग इलेवन में जगह दी।
बता दें कि भारत की टी20 विश्व कप 2026 में ये तीसरी जीत है। टीम का अंतिम मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होना है। इस जीत से भारत की सेमीफाइलन के कबीर पहुंच गया है।
यह भी पढ़ें: सबसे कम उम्र में इंटरनेशनल डेब्यू, इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी
भारत महिला (प्लेइंग इलेवन)
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, यास्तिका भाटिया, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (विकेटकीपर), दीप्ति शर्मा, राधा यादव, श्री चरणी, रेणुका सिंह ठाकुर, नंदनी शर्मा
बांग्लादेश महिला (प्लेइंग इलेवन)
दिलारा अख्तर, शर्मिन अख्तर, जुएरिया फिरदौस, निगार सुल्ताना (विकेटकीपर/कप्तान), शोभना मोस्टोरी, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, राबेया खान, नाहिदा अख्तर, शंजीदा अख्तर मेघला, मारुफा अख्तर


