पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज टीम ने भारत के सामने 406 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी भारतीय टीम को कप्तान शुभमन गिल और सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत दी। 43.3 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लिया और वेस्टइंडीज को सीरीज में लगातार दूसरी शिकस्त दी। 

 

रोहित शर्मा और शुभमन गिल के बीच पहले विकेट के लिए 255 रन की साझेदारी हुई। शर्मा ने 75 गेंदों का सामना किया और 101 रन की शतकीय पारी खेली। इसी के साथ वनडे क्रिकेट में 12 हजार रन पूरे करने वाले सातवें बल्लेबाज बने। 

 

यह भी पढ़ें: इंग्लैंड में भारत की पहली टेस्ट जीत की कहानी, जब स्टेडियम में हथिनी ले आए फैंस

 

कप्तान शुभमन गिल ने नाबाद 223 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वे रोहित शर्मा के बाद वनडे में एक ही पारी में सबसे अधिक रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। इसके अलावा गिल वनडे में दो दोहरे शतक बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बने हैं। रोहित शर्मा के नाम वनडे में तीन दोहरे शतक का रिकॉर्ड है।

 

गिल ने ईशान किशन के वनडे में सबसे तेज दोहरे शतक का रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिया। किशन ने 126 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ा था, जबकि शुभमन गिल ने यह उपलब्धि 117 रनों पर हासिल की। वहीं चेज करते वक्त दोहरा शतक जड़ने वाले गिल दूसरे बल्लेबाज बने। इससे पहले ग्लेन मैक्सवेल ने 2023 विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ दोहरा शतक जड़कर पूरे मैच का पासा बदल दिया था। गिल ने 18 जनवरी 2023 को हैदराबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना पहला दोहरा शतक जड़ा था। तब 149 गेदों में 208 रनों की पारी खेली थी।

 

यह भी पढ़ें: Asian Games: मां राशन की लाइन में थीं, इधर बेटी ने एशियाड में जीत लिया गोल्ड

 

विराट कोहली ने 19 गेंदों का सामना किया और 29 रन की पारी खेली। ऋतुराज गायकवाड़ ने 37 गेंदों में नाबाद 31 रनों का योगदान दिया। वेस्टइंडीज टीम ने 22 अतिरिक्त रन दिए। भारतीय टीम ने 43.3 ओवर में ही 406 रनों के पहाड़ से लक्ष्य का पीछा कर लिया। भारत का पहला विकेट 255 के स्कोर पर रोहित शर्मा और 320 के स्कोर पर विराट कोहली का विकेट गिरा।

 

खबर अपडेट की जा रही है...