भारतीय क्रिकेट में एक नए युग की शुरुआत होने जा रही है। टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद टीम इंडिया पहली बार मैदान पर उतरने वाली है। भारत और आयरलैंड के बीच दो टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला आज (26 जून) खेला जाना है। टीम की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है, जबकि उप-कप्तान की जिम्मेदारी तिलक वर्मा निभाएंगे। 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भी ऐक्शन में दिख सकते हैं।
आयरलैंड से भारत को बड़ी चुनौती नहीं मिलने की उम्मीद है। ऐसे में कप्तान श्रेयस सीरीज के पहले मुकाबले नए कॉम्बिनेशन को आजमाना चाहेंगे। शिवम दुबे की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया जा सकता है। हर्षित राणा भी लंबे समय बाद प्लेइंग-XI में वापसी कर सकते हैं। आइए इस मैच से जुड़ी सभी डिटेल जानते हैं।
यह भी पढ़ें: FIFA वर्ल्ड कप 2026: जापान, स्वीडेन... 15वें दिन 6 टीमों ने ली नॉकआउट में एंट्री
IND vs IRE मैच कब से शुरू होगा?
भारत और आयरलैंड के बीच खेला जाने वाला पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार, शाम 6 बजे से खेला जाएगा। इसके आधे घंटे पहले यानी शाम 5:30 बजे टॉस का सिक्का उछलेगा।
IND vs IRE मैच कहां खेला जाएगा?
भारत-आयरलैंड के बीच दोनों टी20 मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है।
IND vs IRE मैच टीवी पर कहां दिखेगा?
इस सीरीज का भारत में लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा। यानी टीवी पर यह मैच देखने के लिए सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क को ट्यून करना होगा।
IND vs IRE मैच मोबाइल पर कैसे देखें?
मोबाइल पर मैच का लुत्फ उठाने के लिए सोनी लिव ऐप्प पर जाना होगा। सोनी लिव वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध रहेगी।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को लगी 12 करोड़ की चपत, IPL में और किसे इतना बड़ा नुकसान हुआ है?
दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:
भारत - संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा/वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वॉशिंगटन सुंदर, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई/प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव
आयरलैंड - टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लार्किन टकर (कप्तान और विकेटकीपर), बेन कैलित्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज, मैट होलार्ड, रूबेन विलियम्स, जय मूंदड़ा


