भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज बुधवार (4 नवंबर) से शुरू हो रही है। इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली पर एक बार फिर से सभी की निगाहें टिकी रहेंगी लेकिन टीम इंडिया की अनुभवहीन गेंदबाजी आक्रमण के कारण मेजबान न्यूजीलैंड बेहतर स्थिति में नजर आ रहा है। वनडे सीरीज के बाद होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखकर जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा और हर्षित राणा चोटिल होने के चलते टीम से बाहर हैं। ऐसे में अनुभवी मोहम्मद सिराज को अतिरिक्त जिम्मेदारी उठानी होगी। 


सिराज के अलावा भारतीय टीम में शामिल अन्य 4 स्पेशलिस्ट गेंदबाजों अर्शदीप सिंह (18), गुरनूर बराड़ (9), अंशुल कम्बोज और आकिब नबी (1-1) के पास कुल मिलाकर 29 वनडे मैचों का अनुभव है। टौरंगा में पांचवें और अंतिम वनडे के तुरंत बाद शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज को ध्यान में रखते हुए अंतिम दो वनडे में भारत के कुछ स्टार खिलाड़ी नहीं खेलेंगे। वनडे सीरीज 15 नवंबर को समाप्त होगी और पहला टेस्ट मैच 19 नवंबर को वेलिंगटन में खेला जाएगा। 

 

कप्तान शुभमन गिल भी टेस्ट मैचों पर फोकस करने के लिए आखिरी दो वनडे मैचों में नहीं खेलेंगे। गिल ने पहले वनडे की पूर्व संध्या पर कहा, 'अगर वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज के बीच कुछ अधिक अंतराल होता तो हम सभी पांच मैच में खेलते लेकिन वनडे और टेस्ट मैचों के बीच बहुत कम अंतराल होने के कारण हमें वर्कलोड को मैनेज करना होगा। इसलिए टेस्ट टीम में शामिल कुछ खिलाड़ी आखिरी दो वनडे नहीं खेल पाएंगे।'

 

यह भी पढ़ें: 36 की उम्र में युवा पेसर्स को टक्कर दे रहे मोहम्मद शमी, BCCI को नहीं दिख रहा?

भारत की WTC फाइनल की राह कठिन

साउथ अफ्रीका की ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज में जीत के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की तालिका में चौथे नंबर पर काबिज भारत के लिए फाइनल में पहुंचने की राह कठिन हो गई है। उसे अब बाकी बचे सात टेस्ट मैचों में से कम से कम छह जीतने होंगे और साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि कुछ अन्य मैचों के परिणाम उसके अनुकूल रहे। यही वजह है कि भारत टेस्ट सीरीज को ज्यादा प्राथमिकता दे रहा है। वनडे में भारत के टॉप-5 बल्लेबाज लगभग तय हैं।

ऐसी होगी टीम इंडिया की बैटिंग ऑर्डर

रोहित और कप्तान गिल पारी की शुरुआत करेंगे। उनके बाद कोहली और उप-कप्तान श्रेयस अय्यर का नंबर आता है। अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे, जबकि ऑलराउंडर अक्षर पटेल और नितीश कुमार रेड्डी (जो केवल पहले वनडे के लिए उपलब्ध हैं) को छठे और सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। हर्षित राणा के चोटिल होने के कारण भारतीय टीम प्रबंधन आठवें नंबर पर अंशुल कम्बोज को आजमा सकता है जो आक्रामक बल्लेबाजी करने में भी सक्षम हैं। 

 

यह भी पढ़ें: IND vs NZ: तेज गेंदबाजों की फौज का क्या हुआ, ODI में होगा टी20 सीरीज वाला हाल?

कुलदीप खिलाएगी टीम इंडिया?

ईडन पार्क की सीधी बाउंड्री बेहद छोटी है और उसकी दूरी केवल 55 मीटर है। ऐसे में भारत सिराज, अर्शदीप सिंह और लंबे कद के गुरनूर बराड़ को प्लेइंग-XI में रख सकता है। हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति के कारण कुलदीप यादव के लिए अंतिम एकादश में जगह बनाना मुश्किल हो रहा है भले ही उन्होंने भारत के मौजूदा गेंदबाजी आक्रमण में सबसे ज्यादा 201 विकेट लिए हैं। 11 से 40 ओवर के बीच सर्कल के बाहर केवल चार फील्डर्स को ही अनुमति दी जाती है, जिसे देखते हुए मिडिल ओवर्स अधिक महत्वपूर्ण हो गए हैं। इसलिए कुलदीप की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है।  


गिल ने कहा, 'मिडिल ओवर्सों में विकेट लेने के लिए अच्छा विकल्प होना बहुत जरूरी है। सीधी बाउंड्री और उसकी कम दूरी देखते हुए मैं नहीं जानता कि इस मैदान पर स्पिनर कितने ओवर कर पाएंगे लेकिन वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए मिडिल ओवर्सों में एक स्ट्राइक गेंदबाज का होना बहुत महत्वपूर्ण है जो विकेट ले सके।'

यह भी पढ़ें: रणजी ट्रॉफी में इस युवा स्पिनर ने झटके 9 विकेट, 59 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूर

न्यूजीलैंड की टीम उम्रदराज

भारत अगर तेज गेंदबाजी विभाग में कमजोर है तो न्यूजीलैंड की टीम में अधिकतर खिलाड़ी उम्रदराज हैं। उसकी वनडे टीम की औसत आयु 34 से 35 के बीच है। ऐसे में कप्तान मिचेल सैंटनर ने संकेत दिए कई खिलाड़ियों के लिए 2027 में होने वाला वनडे वर्ल्ड कप आखिरी टूर्नामेंट हो सकता है। इन खिलाड़ियों में वह भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, 'हमारे अधिकतर खिलाड़ियों की उम्र लगभग 34 या 35 के आसपास है। वनडे वर्ल्ड कप के बाद, सारा ध्यान फिर से टी20 क्रिकेट पर केंद्रित हो जाएगा। मुझे अभी तक किसी खिलाड़ी ने फ्यूचर प्लान्स के बारे में नहीं बताया है लेकिन ऐसा हो सकता है।'

दोनों टीमें इस प्रकार हैं:

भारत - शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, अंशुल कम्बोज, आकिब नबी, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन, कुलदीप यादव, नमन धीर

 

न्यूजीलैंड - मिचेल सैंटनर (कप्तान), टिम साइफर्ट, हेनरी निकोल्स, टॉम लैथम (विकेटकीपर), विल यंग, ​​ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, माइकल ब्रेसवेल, जैकब डफी, काइल जेमीसन, मैथ्यू फिशर, मैट हेनरी, ब्लेयर टिकनर, नाथन स्मिथ