भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज टी20I सेटअप का हिस्सा नहीं हैं। उन्हें ODI में भी कभी-कभी खिलाया जाता है। एक टेस्ट फॉर्मेट ही था, जिसमें वह टीम इंडिया के लिए रेगुलर खेलते थे लेकिन अब उनके टेस्ट करियर पर संकट के बादल घिर गए हैं। 32 साल के सिराज को न्यूजीलैंड के खिलाफ लगातार दूसरे टेस्ट मैच में भी नहीं खिलाया गया है। उन्हें पहले टेस्ट मैच में बाहर रखने पर गौतम गंभीर और टीम मैनेजमेंट की काफी आलोचना हुई थी।
वेलिंगटन में खेले गए उस मुकाबले में टीम इंडिया नहीं जीत सकी थी। भारतीय गेंदबाज कीवी टीम को दूसरी पारी में ऑल आउट नहीं कर पाए, जिससे मुकाबला ड्रॉ हो गया। इसके बाद फैंस को उम्मीद थी कि सिराज की दूसरे टेस्ट में वापसी होगी लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उन्हें झटका दे दिया। क्रास्टचर्च में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया एक बदलाव के साथ उतरी है। प्रसिद्ध कृष्णा को बाहर कर सिराज को नहीं बल्कि गुरनूर बराड़ को मौका दिया गया है। गुरनूर अपने करियर का पहला टेस्ट मैच खेल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: सैयद मुश्तक अली ट्रॉफी में चमके, अब IPL ऑक्शन में लगेगी इन 3 प्लेयर्स की लॉट्री
...तो खत्म हो गया सिराज का करियर?
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट स्क्वॉड में 5 तेज गेंदबाजों को चुना गया था। वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा के तौर पर 3 स्पिनर थे। टीम मैनेजमेंट ने टेस्ट सीरीज से पहले कुलदीप को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया और उनकी जगह गुरनूर को शामिल किया गया। अब स्क्वॉड में 6 पेसर्स हो गए। भारतीय टीम पहले टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह , प्रसिद्ध, आकाश दीप और अंशुल कम्बोज की चौकड़ी के साथ उतरी। सिराज और गुरनूर बेंच पर नजर आए।
दूसरे टेस्ट में भारत ने एक तेज गेंदबाज को बदला लेकिन सिराज एक बार फिर प्लेइंग-XI में जगह नहीं सके। उनके ऊपर गुरनूर को तरजीह दिए जाने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि यह सिराज के लिए 'द एंड' है। ऐसा इसलिए, क्योंकि वह जसप्रीत बुमराह के बाद दूसरे नंबर के भारतीय तेज गेंदबाज थे लेकिन अब वह वरीयता सूची में छठे स्थान पर खिसक गए हैं।
भारतीय टीम SENA (साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया) टेस्ट मैचों में 3 या 4 तेज गेंदबाजी विकल्प के साथ उतरती है। अगर सिराज SENA टेस्ट मैच में भी नहीं खिलाए जा रहे हैं तो यह संकेत है कि टीम मैनेजमेंट ने उनसे आगे बढ़ने का मन बना लिया है। इससे पहले खबरें आई थीं अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो टेस्ट में ही उन्हें ड्रॉप किया जाने वाला था लेकिन मैनेजमेंट ने इंग्लैंड में उनके किए गए प्रदर्शन को सम्मान देने के लिए ऐसा नहीं किया।
यह भी पढ़ें: IND v NZ: कभी पेस अटैक को लीड कर रहे थे सिराज, इंग्लैंड दौरे के बाद कैसे पिछड़े?
सिराज का ऐसा रहा है टेस्ट करियर
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज सिराज ने 2020 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मेलबर्न में अपना टेस्ट डेब्यू किया था, जिसमें उन्होंने 5 विकेट झटके थे। सिराज अब तक 48 टेस्ट मैच खेले हैं और 144 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने 5 बार 5 विकेट-हॉल लिया है। पारी में 15 रन देकर 6 विकेट उनका बेस्ट गेंदबाजी प्रदर्शन है।
मैच में उनके बेस्ट बॉलिंग फिगर की बात करें तो यह 9/190 है, जो उन्होंने पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ ओवल टेस्ट में हासिल किया था। इस करिश्माई प्रदर्शन की बदौलत सिराज ने भारत को 6 रन से जीत दिलाई थी, जिससे शुभमन गिल ब्रिगेड 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से ड्रॉ कराने में सफल रही।
