ICC टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होने वाली हैं। खिताबी मुकाबला अब से कुछ ही देर में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाना है। इसी स्टेडियम में भारतीय टीम को 2023 वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था, जिसका घाव अब भी ताजा है। ऑस्ट्रेलिया ने 19 नवंबर 2023 की रात एक लाख 30 हजार से ज्यादा दर्शकों के सामने टीम इंडिया को करारी शिकस्त दी थी।

 

इस हार के गम को भारतीय फैंस अब नहीं भूला सके हैं। टीम इंडिया ने इसके बाद से दो ICC ट्रॉफी जीत ली है लेकिन अहमदाबाद में हुए उस फाइनल का जिक्र होते ही फैंस अब भी मायूस हो जाते हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खिताबी मुकाबले से पहले भी वे यही दुआ कर रहे हैं कि इस बार भी यहां दिल न टूटे। मगर कुछ अजीब संयोग ऐसे हैं जो उनकी धड़कनें बढ़ा सकती हैं।

 

यह भी पढ़ें: संजू सैमसन के कान में क्या बोले थे रोहित शर्मा? हिटमैन ने खोला राज

क्या हैं ये अजीब संयोग?

भारतीय टीम ने बारबाडोस में 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। अब वह अपने टाइटल को डिफेंड करने उतरी रही है। टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में कोई भी टीम अब तक अपने टाइटल को डिफेंड नहीं कर पाई है। यानी किसी टीम ने लगातार दो बार खिताब नहीं जीता है। इसके अलावा कोई भी मेजबान टीम अब तक टी20 वर्ल्ड चैंपियन नहीं बन पाई है। टीम इंडिया को खिताब जीतने के लिए इन दोनों मिथकों को तोड़ना होगा।

 

यह भी पढ़ें: सुनील गावस्कर क्यों नहीं चाहते अभिषेक शर्मा खेलें वर्ल्ड कप मैच?

न्यूजीलैंड बनेगा चैंपियन?

टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के सामने न्यूजीलैंड अजेय है। भारतीय टीम कभी भी टी20 वर्ल्ड कप में न्यूजीलैंड को नहीं हरा सकी है। कीवी टीम ने 2007, 2016 और 2021 टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को पटखनी दी है। वह जीत के सिलसिले को बरकरार रख पहली बार वर्ल्ड कप चैंपियन बनना चाहेगी। न्यूजीलैंड ने अब तक जितने भी ICC टाइटल जीते हैं, उसने फाइनल में भारत को ही हराया है। 

 

कीवी टीम ने साल 2000 के चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल में भारत को हराकर अपनी पहली ICC ट्रॉफी जीती। इसके बाद उसने 2021 वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में टीम इंडिया को शिकस्त दी थी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती/कुलदीप यादव/मोहम्मद सिराज


न्यूजीलैंड - टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोले मैककॉन्ची, जिमी नीशम/जैकब डफी, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन