भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज वेलिंग्टन में खेला जा रहा है। टीम इंडिया ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए बुलाया है। सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी किवी टीम 3 बदलाव के साथ उतरी है। नाथन स्मिथ, मैट हेनरी और लॉकी फर्ग्यूसन को बाहर कर एडम मिल्ने, काइल जेमीसन और मैथ्यू फिशर को प्लेइंग-XI में शामिल किया गया है। भारतीय टीम बिना किसी बदलाव के उतरी है। 

 

चोटिल ईशान किशन की जगह वैभव सूर्यवंशी को ही मौका मिला है। पिछले मुकाबले में 8 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए वैभव आज अपनी छाप छोड़ना चाहेंगे। भुवनेश्वर कुमार भी खुद को साबित करने के लिए बेताब होंगे। 4 साल के लंबे अंतराल के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे भुवनेश्वर पहले दो मैचों में काफी महंगे रहे हैं। उन्होंने पहले मुकाबले में 49, जबकि दूसरे में 50 रन लुटाए थे।

 

यह भी पढ़ें: ओपनिंग या नंबर 3... कहां खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, मैच कब शुरू होगा? हर डिटेल

वेलिंग्टन में ही सीरीज जीत लेगी टीम इंडिया?

भारतीय टीम ने क्राइस्टचर्च में खेले गए पहले दोनों मुकाबले जीतकर सीरीज में मजबूत बढ़त बना ली है। अब श्रेयस अय्यर ब्रिगेड की निगाहें वेलिंग्टन में ही सीरीज पर कब्जा जमाने पर है। टीम इंडिया को बॉलिंग डिपार्टमेंट में थोड़ी सुधार की जरूरत है। क्राइस्टचर्च में पहले टी20 में 225 रन लुटाने के बाद गेंदबाजों ने दूसरे मुकाबले में वापसी की थी लेकिन फिर भी न्यूजीलैंड ने 180 से ज्यादा रन बना लिए। टीम इंडिया को तीसरा टी20 जीतना है तो गेंदबाजी में बेहतर करना ही होगा।

 

यह भी पढ़ें: स्कोरर की गलती के चलते 1 रन से हारी झारखंड की टीम? BCCI तक पहुंचा मामला

 

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

भारत - अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा , नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह

 

न्यूजीलैंड - फिन एलेन, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), डैरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैथ्यू फिशर, काइल जेमीसन, एडम मिल्ने जैकब डफी