टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आखिरी सुपर 8 मैच 1 मार्च को खेला जाना है। यह मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा। यह रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमों के लिए करो या मरो वाला मैच है। तो इस मैच से पहले यहां जानें कि टी20 फॉर्मेट में दोनों टीमों में से किसका पलड़ा भारी है।
यह आखिरी सुपर 8 मैच करो या मरो इसलिए वाला है क्योंकि जीतने वाली टीम सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी। बता दें कि वेस्टइंडीज ग्रुप 1 में +1.791 के नेट रन रेट के साथ दूसरे नंबर पर है। भारत -0.100 के नेट रन रेट के साथ तीसरे नंबर पर है। दोनों टीमों ने सुपर 8 में सिर्फ एक-एक मैच जीता है, जिससे यह मुश्किल खड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें: कुदरत का निजाम फेल... पाकिस्तान का सपना तोड़ने वाले पवन रत्नायके कौन हैं?
IND vs WI टी20 हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 फॉर्मेट में भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इन मैचों में टीम इंडिया का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। भारत ने 19 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज 10 मुकाबलों में जीत दर्ज कर पाया है। दोनों टीमों के बीच एक मैच ऐसा भी रहा, जिसका कोई नतीजा नहीं निकला। हालांकि, भारत और वेस्टइंडीज ईडन गार्डन्स में चार बार आमने-सामने हुए हैं। जिनमें से चारों मैच भारत ने जीते हैं।
अगर बड़े टोटल स्कोर की बात करें तो भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 में सबसे ज्यादा 244 रन बनाए हैं। वहीं वेस्टइंडीज भी पीछे नहीं है, उसने भारत के खिलाफ 245 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया है। यानी दोनों टीमों के बीच मुकाबले अक्सर हाई-स्कोरिंग और रोमांच से भरपूर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जिस महारिकॉर्ड पर घमंड करते थे कोहली फैंस, साहिबजादा फरहान ने उसे ही तोड़ दिया
टी20 वर्ल्ड कप में IND vs WI हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
भारत और वेस्टइंडीज टी20 वर्ल्ड कप में चार बार आमने-सामने हुए हैं। जिसमें वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी रहा है। भारत ने इस टूर्नामेंट में सिर्फ एक मैच जीता है, जबकि वेस्टइंडीज ने तीन मैच जीते हैं।
