इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 ऑक्शन के लिए पहले 350 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था लेकिन अब यह संख्या 359 तक पहुंच गई है। इस सूची में 200 से ज्यादा भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। 15 दिसंबर को अबू धाबी में होने जा रहे मिनी ऑक्शन के लिए 1390 प्लेयर्स ने रजिस्ट्रेशन कराया था लेकिन फाइनल लिस्ट में 359 प्लेयर्स को ही शामिल किया गया है। इसमें क्विंटन डीकॉक, दुनिथ वेल्लालगे और जॉर्ज लिंडे की सरप्राइज एंट्री हुई है। इन तीनों खिलाड़ियों का नाम शुरुआती सूची में नहीं था। शार्टलिस्ट प्लेयर्स में उत्तर प्रदेश के भी 12 खिलाड़ी शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले ये खिलाड़ी कौन हैं? आइए जानते हैं।

 

इन 12 खिलाड़ियों में शिवम मावी, प्रशांत वीर, नमन तिवारी, कार्तिक त्यागी, विजय कुमार, आदर्श सिंह, सुनील कुमार, विशाल निषाद, सिद्धार्थ यादव, अक्षु बाजवा, आकिब खान और शिवा सिंह का नाम शामिल है। उत्तर प्रदेश से ज्यादातर तेज गेंदबाज और ऑलराउंडर शार्टलिस्ट किए गए हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे सबसे ज्यादा...' शादी टूटने के बाद पहली बार दिखीं स्मृति ने बताई अपनी पसंद

शिवम मावी

शिवम मावी उत्तर प्रदेश के मेरठ से आने वाले भारत के युवा तेज गेंदबाज हैं, जो अपनी तेज रफ्तार, स्विंग और सटीक लाइन–लेंथ की वजह से चर्चित हैं। वह पहले भी IPL खेल चुके हैं और अब फिर से IPL 2026 ऑक्शन में शॉर्टलिस्ट किए गए हैं। शिवम भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं। शिवम को दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में शार्टलिस्ट किया गया है। शिवम का बेस प्राइज 75 लाख रुपये है। 

प्रशांत वीर

उत्तर प्रदेश के युवा ऑलराउंडर प्रशांत वीर इस बार आईपीएल मिनी ऑक्शन में सबकी नजरें अपनी ओर खींच रहे हैं। घरेलू क्रिकेट और यूपी टी20 लीग में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाले इस लेफ्ट-हैंड बैटर एवं लेफ्ट-आर्म स्पिनर को पहली बार आईपीएल ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में जगह मिली है। महज 20 साल की उम्र में 'जडेजा-स्टाइल ऑलराउंडर' के रूप में पहचान बना चुके प्रशांत अब बड़े मंच पर कदम रखने को तैयार हैं। प्रशांत को ऑलराउंडर के तौर पर शार्टलिस्ट किया गया है। प्रशांत का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

नमन तिवारी

उत्तर प्रदेश के उभरते हुए तेज गेंदबाज नमन तिवारी अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। घरेलू क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाले इस युवा पेसर का नाम अब IPL ऑक्शन 2026 की शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गया है। महज कुछ ही वर्षों में राज्य स्तरीय क्रिकेट से लेकर राष्ट्रीय मंच पर पहचान बनाने वाले नमन को क्रिकेट विशेषज्ञ भविष्य का स्टार मान रहे हैं। नमन तिवारी को लेफ्ट हैंड फास्ट गेंदबाज के तौर पर शार्टलिस्ट किया गया है। नमन का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

 

यह भी पढ़ें: कितनी भी चालाकी कर लें कैमरन ग्रीन, मिलेंगे तो 18 करोड़ ही!

कार्तिक त्यागी

उत्तर प्रदेश के मेरठ में रहने वाले युवा तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी एक बार फिर सुर्खियों में हैं। मेरठ के इस उभरते क्रिकेटर का नाम IPL ऑक्शन 2026 की शॉर्टलिस्ट में शामिल हो चुका है, जिसके बाद उनके फैंस और पूरे यूपी में उत्साह का माहौल है। कार्तिक त्यागी को दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में शार्टलिस्ट किया गया है। त्यागी का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

विजय कुमार

IPL 2026 ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में शामिल विजय कुमार उत्तर प्रदेश के उभरते तेज गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में अपनी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। विजय कुमार ने यूपी के लिए अंडर-19, अंडर-23 और डोमेस्टिक लेवल पर लगातार प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। विजय को दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में शार्टलिस्ट किया गया है। विजय का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

आदर्श सिंह 

आदर्श सिंह उत्तर प्रदेश के उभरते हुए युवा बल्लेबाज हैं, जो अपनी आक्रामक बैटिंग शैली और लगातार प्रदर्शन के वजह से IPL 2026 ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाने में सफल हुए हैं। वह टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और पावरप्ले में तेज रन बनाने की क्षमता रखते हैं। आदर्श सिंह यूपी के लिए अंडर-19 और अंडर-23 क्रिकेट खेल चुके हैं। आदर्श को राइट हैंड बैट्समैन के रूप में शार्टलिस्ट किया गया है। आदर्श का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

सुनील कुमार

सुनील कुमार उत्तर प्रदेश के तेज गेंदबाजों में से एक उभरता हुआ नाम हैं, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन के दम पर IPL 2026 ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। उनकी गेंदबाजी की गति, लाइन-लेंथ और डेथ ओवरों में नियंत्रण ने IPL स्काउट्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है। सुनील कुमार को लेफ्ट-आर्म फास्ट बॉलर के रूप में शार्टलिस्ट किया गया है। सुनील का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

विशाल निषाद

उत्तर प्रदेश के उभरते हुए दाहिने हाथ के स्पिन गेंदबाज विशाल निषाद अचानक सुर्खियों में आ गए हैं। घरेलू क्रिकेट में अपनी धारदार गेंदबाजी से चयनकर्ताओं को प्रभावित करने वाले इस युवा स्पिन गेंदबाज का नाम अब IPL ऑक्शन 2026 की शॉर्टलिस्ट में शामिल हो गया है। विशाल को दाहिने हाथ के स्पिन गेंदबाज के तौर पर शार्टलिस्ट किया गया है। विशाल का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है। 

सिद्धार्थ यादव

सिद्धार्थ यादव उत्तर प्रदेश के युवा लेफ्ट–हैंडेड बल्लेबाज हैं, जो अपनी आक्रामक बल्लेबाजी और तेज स्ट्राइक रेट के लिए जाने जाते हैं। सिद्धार्थ दाहिने हाथ की गेंदबाजी के लिए भी मशहूर हैं। घरेलू T20 लीग, अंडर-19 स्तर और यूपी की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें IPL 2026 ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में जगह मिली है। सिद्धार्थ को ऑलराउंडर के तौर पर शार्टलिस्ट किया गया है। सिद्धार्थ का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

 

यह भी पढ़ें: ग्रीन, पृथ्वी, सरफराज... IPL ऑक्शन में किन खिलाड़ियों पर लगेगी सबसे पहले बोली?

आकिब खान

IPL 2026 ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में शामिल आकिब खान उत्तर प्रदेश के दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज हैं, जो घरेलू क्रिकेट में अपनी सटीक लाइन-लेंथ और स्विंग गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं। आकिब खान को दाहिने हाथ के तेज गेंदबाज के रूप में शार्टलिस्ट किया गया है। आकिब का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।

अक्षु बाजवा

अक्षु बाजवा उत्तर प्रदेश के लेफ्ट-आर्म स्लो बॉलर और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर IPL 2026 ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। अक्षु बाजवा को ऑलराउंडर के तौर पर शार्टलिस्ट किया गया है। अक्षु का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है। 

शिवा सिंह

शिवा सिंह उत्तर प्रदेश के लेफ्ट-आर्म स्लो गेंदबाज और बल्लेबाज हैं, जिन्होंने अपनी गेंदबाजी और बल्लेबाजी के दम पर IPL 2026 ऑक्शन की शॉर्टलिस्ट में जगह बनाई है। शिवा सिंह को ऑलराउंडर के तौर पर शार्टलिस्ट किया गया है। शिवा का बेस प्राइज 30 लाख रुपये है।