IPL 2026 का फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला गया। यह मुकाबला 31 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुआ था। इस मैच में बेंगलुरु ने शानदार खेल दिखाते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली। इस जीत के साथ RCB ने अपनी दूसरी ट्रॉफी भी अपने नाम कर ली। जैसे ही मैच खत्म हुआ, सोशल मीडिया पर भी बेंगलुरु जमकर ट्रेंड करने लगा।
आपको बता दें कि बेंगलुरु को यह मैच जिताने वाले कप्तान रजत पाटीदार अब एक ऐसी लिस्ट में शामिल हो गए हैं, जिसमें पहले से ही एमएस धोनी और रोहित शर्मा जैसे दिग्गज मौजूद हैं। दरअसल यह रिकॉर्ड है किसी टीम को लगातार दो ट्रॉफी जिताने वाले कप्तानों का है।
यह भी पढ़ें: RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत, फाइनल में विराट कोहली के सामने GT ने टेके घुटने
सबसे पहले CSK को एमएस धोनी ने 2010 और 2011 में लगातार दो बार चैंपियन बनाया था। उसके बाद मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने 2019 और 2020 में लगातार दो ट्रॉफी जिताईं। अब 2025 और 2026 में रजत पाटीदार ने RCB को लगातार दो ट्रॉफी जिताकर यह बड़ा कारनामा कर दिखाया है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा RCB
यह भी पढ़ें: Final: 19 साल में पहली बार... 25 गेंद में फिफ्टी ठोक विराट कोहली ने रचा इतिहास
मैच जीतने के बाद कोहली ने बताया जीत का फॉर्मूला
मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने कहा, 'मैंने कुछ लड़कों से कहा कि इस बार वैसा दबाव नहीं लग रहा है जैसा पिछले साल था। आज रात हमारे खिलाड़ियों की शांत और संयमित सोच साफ तौर पर दिखी। ब्रेक के बाद हमें कुछ हार मिली लेकिन हमारा लक्ष्य टॉप पर खत्म करना था। MI के खिलाफ जीत से हमें काफी आत्मविश्वास मिला। सबसे अच्छी बात यह है कि टीम में ऐसे खिलाड़ी हैं, जहां आपको ये महसूस नहीं होता कि सिर्फ आपको ही टीम के लिए आगे बढ़कर प्रदर्शन करना है।'
