इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) 2026 के फाइनल में विराट कोहली ने गदर काट दिया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ( RCB ) के दिग्गज बल्लेबाज कोहली ने गुजरात टाइटंस (GT) के गेंदबाजों की तबीयत से धुनाई करते हुए महज 25 गेंद में अर्धशतक जड़ दिया है। यह उनके 19 साल के IPL करियर का सबसे तेज पचासा है। साथ ही इस लीग के फाइनल के इतिहास की यह संयुक्त रूप से दूसरी सबसे तेज फिफ्टी है। कोहली ने इस मामले में रोहित शर्मा और क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।

 

रोहित शर्मा ने IPL 2015 के खिताबी मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के खिलाफ 25 गेंद में पचासा जड़ा था। वहीं गेल 2016 फाइनल में इतनी ही गेंदों में अर्धशतक तक पहुंचे थे। IPL फाइनल में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड सुरेश रैना , डेविड वॉर्नर और वेंकटेश अय्यर के नाम है। तीनों ने 24-24 गेंदों में फिफ्टी ठोकी है।

 

यह भी पढ़ें: IPL फाइनल में बेईमानी पर उतरी RCB, चोरी पकड़े जाने पर अंपायर से भिड़े पाटीदार

IPL में कोहली के सबसे तेज अर्धशतक

  • 25 गेंद बनाम GT, अहमदाबाद, 2026
  • 26 बनाम RR, बेंगलुरु, 2018
  • 26 बनाम DC, दिल्ली, 2018
  • 27 बनाम LSG, लखनऊ, 2025

IPL फाइनल में सबसे तेज फिफ्टी

  • सुरेश रैना (CSK) - 24 गेंद बनाम MI, 2010
  • डेविड वॉर्नर (SRH) - 24 गेंद बनाम RCB, 2016
  • वेंकटेश अय्यर (KKR) - 25 गेंद बनाम SRH, 2024
  • रोहित शर्मा (MI) - 25 गेंद बनाम CSK, 2015
  • क्रिस गेल (RCB) - 25 गेंद बनाम SRH, 2016
  • विराट कोहली (RCB) - 25 गेंद बनाम GT, 2026

यह भी पढ़ें: RCB की लगातार दूसरी खिताबी जीत, विराट कोहली के शौर्य के आगे GT ने टेके घुटने

कोहली ने RCB को दिलाई दूसरी ट्रॉफी

RCB ने खिताबी मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और GT को 155/8 के स्कोर पर ही रोक दिया। रसिख सलाम डार ने 3, जबकि भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड ने 2-2 विकेट झटके। अहमदाबाद की धीमी पिच और फाइनल के प्रेशर को देखते हुए RCB के लिए टारगेट हासिल करना आसान नहीं था लेकिन कोहली और वेंकटेश अय्यर ने 5.1 ओवर में 63 रन की साझेदारी कर GT को मुकाबले से बाहर कर दिया।

वेंकटेश (32) के आउट होने के बाद RCB ने देवदत्त पडिक्कल (1), रजत पाटीदार (15) और क्रुणाल पंड्या (1) के विकेट जल्दी-जल्दी गंवा दिए लेकिन कोहली ने एक छोर से मोर्चा संभालते हुए GT को वापसी का कोई मौका नहीं दिया। वह अर्धशतक जड़ने के बाद भी डटे रहे और RCB को 18 ओवर में ही जीत दिला दी। RCB ने 5 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लगातार दूसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। कोहली 42 गेंद में 9 चौके और 3 छक्कों की मदद से 72 रन बनाकर नाबाद रहे। इस धमाकेदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।