इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 34वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) की भिड़ंत हो रही है। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में RCB ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया है।

 

टॉस के समय मेजबान टीम के कप्तान रजत पाटीदार ने बताया कि फिल सॉल्ट चोट के चलते आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उन्हें जैकब बेथेल ने रिप्लेस किया है। बेथेल इस सीजन का अपना पहला मैच खेलने उतरेंगे। उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ शतक ठोककर सुर्खियां बटोरी थीं।

 

यह भी पढ़ें: अब फंस रही है RCB, जैकब बेथेल के लिए शेफर्ड को बाहर करेंगे फ्लावर?

GT ने भी किए दो बदलाव

गुजरात टाइटंस की टीम दो बदलाव के साथ उतर रही है। ग्लेन फिलिप्स को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। उनकी जगह जेसन होल्डर की एंट्री हुई है। वहीं तेज गेंदबाज अशोक शर्मा की जगह ऑफ स्पिनर मानव सुथार को मौका मिला है।

दोनों टीमों की नजरें जीत पर

RCB और GT दोनों अपना पिछला मुकाबला हारकर आ रही है। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत की पटरी पर लौटने के लिए बेताब होंगी। RCB 6 मैचों में 8 पॉइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। GT के पास 6 पॉइंट्स हैं। वह सातवें पायदान पर है।

 

यह भी पढ़ें: IPL में छक्कों का तिहरा शतक, गेल-रोहित के क्लब में शामिल होंगे कोहली?

चिन्नास्वामी में आखिरी लीग मैच

RCB की टीम एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आखिरी लीग मैच खेलने उतर रही है। इसके बाद वह सभी मैच घर के बाहर खेलेगी। वह अपने दो होम मैच रायपुर में खेलेगी। बेंगलुरु में फाइनल समेत दो प्लेऑफ के मुकाबले होने हैं। डिफेंडिंग चैंपियन टीम अपने घरेलू दर्शकों के सामने जीत से विदा होना चाहेगी।

दोनों टीमों की प्लेइंग-XI:

गुजरात टाइटंस - शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, निशांत सिंधु, अरशद खान
 

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु - विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम डार

 

इम्पैक्ट प्लेयर विकल्प - जैकब बेथेल, जॉर्डन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओस्तवाल, वेंकटेश अय्यर