इंडियन प्रीमियर लीग के आगामी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का स्पिन डिपार्टमेंट अनुभवहीन जरूर नजर आ रहा है लेकिन उसके पास क्वालिटी के स्पिनर हैं। हर्ष दुबे, जीशान अंसारी और क्रेन्स फुलेत्रा उसके फ्रंटलाइन स्पिनर हैं। वहीं कामिंदु मेंडिस और शिवांग कुमार के रूप में SRH के पास दो स्पिन ऑलराउंडर हैं।
SRH जीशान अंसारी और क्रेन्स फुलेत्रा में से किसी एक को स्पेशलिस्ट स्पिनर के तौर पर खिलाएगी। जीशान लेग स्पिनर हैं, जबकि फुलेत्रा बाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं। SRH इन दोनों के अलावा शिवांग कुमार को भी उतार सकती है, जो लोअर ऑर्डर में आकर तेजी से रन जुटाने में भी माहिर हैं।
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी ही नहीं, IPL 2026 में बिहार के ये दो खिलाड़ी भी बिखेरेंगे जलवा
कौन हैं शिवांग कुमार?
मध्य प्रदेश से आने वाले शिवांग कुमार में अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान वाली खूबियां हैं। वह भी राशिद की तरह फ्लैट पिचों पर किफायती गेंदबाजी कर सकते हैं और बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं। दोनों में बस अंतर यह है कि राशिद दाएं हाथ के कलाई के स्पिनर हैं, जबकि शिवांग बाएं हाथ के। शिवांग को SRH ने पिछले साल दिसंबर में हुई मिनी नीलामी में सिर्फ 30 लाख रुपये में खरीदा था।
23 साल के शिवांग ने पिछले घरेलू सीजन के दौरान अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान 4 मैच खेले और 4 विकेट झटके। इसके बाद शिवांग ने विजय हजारे ट्रॉफी में कहर बरपा दिया। उन्होंने 3 मैचों में ही 10 विकेट चटका दिए। शिवांग ने कर्नाटक जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अहमदाबाद में 5 विकेट लेकर मध्य प्रदेश को जीत दिलाई थी। हाल ही में SRH के इंट्रा स्क्वॉड मैच में उन्होंने 39 रन देकर 2 विकेट लिए थे।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान सुपर लीग पर मंडराया संकट, बांग्लादेश ने मोहसिन नकवी का छोड़ा साथ!
SRH का फुल स्क्वॉड: ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), पैट कमिंस, ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, हेनिरक क्लासेन, अनिकेत वर्मा, आर स्मरण, सलिल अरोड़ा, ब्राइडन कार्स, हर्ष दुबे, जैक एडवर्ड्स, क्रेन्स फुलेत्रा, लियम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, कामिंदु मेंडिस, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, शिवम मावी, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, जीशान अंसारी, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अमित कुमार, ओंकार तारमाले
