इंडियन सुपर लीग (ISL) के 13वें एडिशन का आगाज हो गया है। इस बार 13 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जो मई 2027 तक कप और शील्ड के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। ISL होम एंड अवे फॉर्मेट में लौट आया है। यानी टीमें एक मैच अपने घरेलू मैदान पर और दूसरा विरोधी टीम के मैदान पर खेलेंगी। ISL 2026-27 सीजन में प्लेऑफ सहित कुल 163 मैच खेले जाएंगे। 

 

पिछले सीजन सिंगल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में सिर्फ 91 मैच हुए थे। प्लेऑफ भी नहीं रखा गया था। ईस्ट बंगाल की टीम पॉइंट्स टेबल में टॉप करते हुए ISL चैंपियन बनी थी। प्रशासनिक और व्यावसायिक अनिश्चितताओं के कारण ISL 2025-26 का आयोजन देरी से हुआ था। इसके चलते टूर्नामेंट के फॉर्मेट में बदलाव किया गया था और इसे छोटा रखा गया। इस बार ISL अपने पारिंपरिक फॉर्मेट में हो रहा है।

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के 4 सीनियर खिलाड़ियों का भविष्य तय, नवंबर में होंगे रिटायर

मौजूदा सीजन का फॉर्मेट क्या है?

ISL 2026-27 के फॉर्मेट के अनुसार हर टीम बाकी की 12 अन्य टीमों से 2-2 मैच खेलगी। लीग स्टेज के बाद प्लेऑफ से ISL कप का विजेता तय होगा, जबकि पॉइंट्स टेबल पर रहने वाली टीम को ISL शील्ड खिताब मिलेगा। प्लेऑफ में टॉप-6 टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करेंगी। फिलहाल 78 मैचों का शेड्यूल सामने आया है। बाकी लीग मैचों के साथ-साथ प्लेऑफ और ISL फाइनल की तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: भारतीय टीम पावरप्ले में भारी... वेस्टइंडीज के कोच ने मानी श्रेयस ब्रिगेड की ताकत

पॉइंट्स बराबर हुए तो?

लीग स्टेज की समाप्ति के बाद अगर दो टीमों के समान पॉइंट्स रहते हैं तो देखा जाएगा कि दोनों टीमें जब आपस में खेलीं, तो किसे ज्यादा पॉइंट्स मिले। अगर यहां भी मामला बराबरी पर रहा तो अगला टाई-ब्रेकर आपस में खेले गए मैचों का गोल अंतर होगा। इसके बाद दोनों टीमों के सभी मैचों का गोल अंतर के आधार पर फैसला होगा। इसमें भी मामला बराबर ही रहा तो, आगे सभी मैचों में किए गए गोल, फेयर प्ले रैंकिंग और AIFF लॉटरी टीमों से टीमों की किस्मत तय होगी।

ISL 2026-27 उतरेंगी ये टीमें:

  • ईस्ट बंगाल एफसी
  • बेंगलुरु एफसी
  • चेन्नईयन एफसी
  • एफसी गोवा
  • इंटर काशी
  • केरल ब्लास्टर्स एफसी
  • मोहन बागान सुपर जायंट
  • नॉर्थईस्ट यूनाइटेड एफसी
  • चर्चिल ब्रदर्स
  • मुंबई सिटी एफसी
  • ओडिशा एफसी
  • पंजाब एफसी
  • स्पोर्टिंग क्लब दिल्ली