इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के सबसे चर्चित सितारे वैभव सूर्यवंशी रहे। उन पर IPL के फाइनल मुकाबले के बाद हुए समारोह में जमकर पैसे बरसे। उनके नाम सीजन के बेस्ट प्लेयर, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कप जैसे कई अवार्ड रहे। उन्होंने सीजन में 776 से ज्यादा रन बनाए। वैभव अभी सिर्फ 15 साल के हैं, उनकी उपलब्धियों पर हर कोई हैरान हैं। 

राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने पूरे सीजन में 776 रन बनाए और पांच बड़े अवॉर्ड जीते। इनमें मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर, ऑरेंज कैप, सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, इमर्जिंग प्लेयर और मोस्ट सिक्सेस का अवॉर्ड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: कार, 55 लाख रुपये... IPL ट्रॉफी जीती RCB लेकिन महफिल लूट ले गए वैभव सूर्यवंशी

आप कितना दूध पीते हो रोज...रवि शास्त्री ने सवाल किया

अवॉर्ड्स लेने के बाद रवी शास्त्री उन्हें स्टेज पर बुलाकर बात करने लगे। शास्त्री वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी देखकर हैरान थे। उन्होंने मजाक में पूछा, 'आप कितना दूध पीते हो रोज?' वैभव सूर्यवंशी ने जो जवाब दिया, वह हर किसी का दिल जीत रहा है। उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

वैभव ने कहा, 'मैं अब दूध नहीं पीता'

वैभव सूर्यवंशी का यह  मजेदार जवाब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।  वैभव सूर्यवंशी अब आईपीएल के सबसे कम उम्र के ऑरेंज कैप विजेता बन गए हैं। वह सिर्फ 15 साल 65 दिन के थे जब उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया। वैभव सूर्यवशी ने कहा, 'सर अभी दूध नहीं पी रहा हूं मैं।' ऑ

यह भी पढ़ें: IPL में सबसे तेज 1000 रन... वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड

 

वैभव सूर्यवंशी के लिए कैसा रहा यह सीजन?

इंडियन प्रीमियल लीग 2026 के इस सीजन के सबसे बड़े स्टार वैभव सूर्यवंशी ही रहे। इस सीजन में कुल 72 छक्के लगाए, जो क्रिस गेल के पुराने रिकॉर्ड को तोड़कर नया रिकॉर्ड है। वैभव की ताकतवर बल्लेबाजी और साफ टाइमिंग ने हर किसी को प्रभावित किया। उनका प्रदर्शन इस आईपीएल सीजन की सबसे सफल प्रदर्शन रहा है। उन पर लाखों के इनाम बरसे है।