दलीप ट्रॉफी 2026 के लिए नॉर्थ जोन की टीम घोषित हो गई है। 23 अगस्त से शुरू हो रहे इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए नॉर्थ जोन की टीम की कमान जम्मू-कश्मीर के विकेटकीपर कन्हैया वधावन के हाथों में सौंपी गई है, जबकि उप-कप्तानी की जिम्मेदारी आयुष बदोनी को मिली है। 15 सदस्यीय स्क्वॉड में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी शामिल किया गया है।

 

व्हाइट-बॉल स्पेशलिस्ट अर्शदीप को 2025 में इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टेस्ट टीम में जगह मिली थी लेकिन चोट और टीम कॉम्बिनेशन के कारण वह टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू नहीं कर सके थे। हाल ही में भारतीय टेस्ट टीम से बाहर हुए हरियाणा के तेज गेंदबाज अंशुल कम्बोज को भी नॉर्थ जोन की टीम में शामिल किया गया है।

 

यह भी पढ़ें: तेजस्विन का डेकाथलॉन में मेडल, अस्मिता का गोल्ड; CWG में भारत के बेस्ट मोमेंट्स

J&K के छह खिलाड़ी हुए सेलेक्ट

जम्मू-कश्मीर की ऐतिहासिक रणजी ट्रॉफी जीत के बाद सेलेक्टर्स ने वहां के छह खिलाड़ियों को टीम में जगह देकर उनके प्रदर्शन को सम्मान दिया है। वधावन के अलावा सलामी बल्लेबाज कामरान इकबाल, हरफनमौला अब्दुल समद, बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक, तेज गेंदबाज सुनील कुमार और युधवीर सिंह को भी टीम में शामिल किया गया है। 

 

J&K के कप्तान और 41 वर्षीय अनुभवी बल्लेबाज पारस डोगरा को टीम में जगह नहीं मिली है। सेलेक्टर्स का मानना है कि दलीप ट्रॉफी नेशनल लेवल पर अपनी दावेदारी मजबूत करने वाले खिलाड़ियों के लिए महत्वपूर्ण मंच है। जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी टीम इंडिया में सेलेक्ट हो गए हैं, जिसके कारण वह इस टूर्नामेंट के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे।

 

यह भी पढ़ें: ICC ने रेड्डी पर लगाया 8 साल का बैन, फिक्सिंग का दोषी निकला अमेरिकी क्रिकेटर

दिल्ली के 4 खिलाड़ियों ने बनाई जगह

जम्मू-कश्मीर के बाद दिल्ली के सबसे अधिक चार खिलाड़ियों को टीम में जगह मिली है। इनमें सलामी बल्लेबाज सनत सांगवान, पूर्व कप्तान यश ढुल, मध्यक्रम के बल्लेबाज आयुष दोसेजा और उप-कप्तान बदोनी शामिल हैं। स्पिन और हरफनमौला विकल्प के रूप में निशांत सिंधु, आबिद मुश्ताक और अर्जुन शर्मा को टीम में रखा गया है। 

 

नॉर्थ जोन की टीम - कन्हैया वधावन(कप्तान), आयुष बदोनी (उप-कप्तान), सनत सांगवान, कामरान इकबाल, यश ढुल, आयुष दोसेजा, अब्दुल समद, निशांत सिंधु, अर्जुन शर्मा, आबिद मुश्ताक, अर्शदीप सिंह, सुनील कुमार, अंशुल कम्बोज, युधवीर सिंह और निखिल कश्यप।