मोहाली में चल रही शेर-ए-पंजाब टी20 लीग अपने आखिरी पड़ाव पर है। आज (13 सितंबर) इस लीग का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस लीग के बाद फैंस को ओडिशा टी20 लीग का रोमांच देखने को मिलेगा। ओडिशा की यह लीग 20 सितंबर से शुरू होने जा रही है, जिसके ब्रांड एंबेसडर पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना और देबाशीष मोहंती बने हैं। यह टूर्नामेंट कब तक चलेगा, कितने मैच होंगे, फॉर्मेट क्या है, लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, आगे आपको सारी जानकारी मिलेगी।
ओडिशा टी20 लीग में कितने मैच खेले जाएंगे?
कटक के बाराबती स्टेडियम में यह लीग 20 से 29 सितंबर तक चलेगी। 10 दिन में कुल 17 मुकाबले खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट में कुल 6 फ्रेंचाइजियां भाग ले रही हैं। फ्रेंचाइजियों ने 6 सितंबर को प्लेयर्स ड्राफ्ट के जरिए अपना स्क्वॉड तैयार किया।
यह भी पढ़ें: IND vs AFG T20: इतिहास रचने की दहलीज पर वैभव सूर्यवंशी, गौतम गंभीर मौका देंगे?
टीमें कौन-कौन सी हैं?
ओडिशा टी20 लीग का यह दूसरा सीजन है। इस सीजन 6 टीमें खिताबी जंग में उतरेंगी। डिफेंडिंग चैंपियन कटक पैंथर्स के अलावा भुवनेश्वर टाइगर्स, राउरकेला स्टीलर्स, केओंझर माइनर्स, पुरी टाइटंस और संबलपुर वॉरियर्स इस टूर्नामेंट में हिस्सा ले रही है।
यह भी पढ़ें: कितने बजे से शुरू होगा IND vs AFG पहला टी20, मोबाइल पर कैसे दिखेगा? हर डिटेल
टूर्नामेंट का फॉर्मेट क्या है?
ओडिशा टी20 लीग में पहले लीग स्टेज और फिर नॉकआउट मैच होंगे। पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम सीधे फाइनल में एंट्री लेगी। वहीं दूसरे और तीसरे पायदान पर रहने वाली टीमों के बीच क्वालिफायर खेला जाएगा। क्वालिफायर की विजेता टीम दूसरी फाइनलिस्ट होगी। बता दें कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मुकाबला संबलपुर वॉरियर्स और कटक पैंथर्स के बीच खेला जाएगा।
कहां दिखेंगे ओडिशा टी20 लीग के मैच?
ओडिशा टी20 लीग के मैचों का रोमांच देश भर के क्रिकेट फैंस उठा सकते हैं। टूर्नामेंट की लाइव स्ट्रीमिंग JioHotasr ऐप्प पर होगी। वहीं लाइव टेलीकास्ट क्षेत्रीय ब्रॉडकास्ट तरंग टीवी पर होंगे। अगर दूसरे राज्यों के फैंस ओडिशा टी20 लीग के मैचों को टीवी पर देखना चाहते हैं, तो वह स्मार्ट टीवी पर JioHotsar पर देख सकते हैं।
