उत्तराखंड प्रीमियर लीग (UPL) के तीसरी सीजन की शुरुआत मंगलवार (22 सितंबर) से हुई। सीजन के उद्घाटन मुकाबले में हरिद्वार एल्मास और नैनीताल टाइटर्स की भिड़ंत हुई, जिसमें हरिद्वार की टीम ने 2 विकेट से जीत दर्ज कर अपने खिताब के डिफेंस का विजयी आगाज किया। नैनीताल टाइगर्स ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 166 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे हरिद्वार एल्मास ने 19.5 ओवर हासिल कर लिया। पिछले सीजन के फाइनल में हरिद्वार एल्मास ने नैनीताल टाइगर्स को ही हराकर खिताबी जीत हासिल की थी।
आज पिथौरागढ़ हरिकेन्स और टिहरी टाइटन्स की टक्कर होने वाली है। इस मुकाबले में टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल के बड़े भाई तेजस्वी जायसवाल भी दिखेंगे। वह टिहरी टाइटन्स के कप्तान हैं। त्रिपुरा से अपने क्रकेट करियर की शुरुआत करने वाले तेजस्वी अब घरेलू क्रिकेट में उत्तराखंड के लिए खेलते नजर आएंगे। इसीलिए उन्हें UPL 2026 में आइकॉन प्लेयर बनाया गया था और उन्हें टिहरी टाइटन्स की बागडौर सौंपी गई।
ऐक्शन में दिखेंगे स्टार खिलाड़ी
UPL के इस सीजन में तेजस्वी के अलावा जगदीश सुचित और आकाश मधवाल जैसे स्टार प्लेयर्स भी खेलते दिखेंगे। सुचित और मधवाल इंडियन प्रीमियर लीग ( IPL ) का हिस्सा रह चुके हैं। कर्नाटक के सुचित अब उत्तराखंड के लिए खेलते हैं। वह IPL में मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वहीं मधवाल मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स जैसी बड़ी टीमों के स्क्वॉड का हिस्सा रह चुके हैं।
उत्तराखंड की इस लीग में कुणाल चंदेला और अवनीश सुधा जैसे लोकल टैलेंट में अपना जलवा दिखाएंगे। UPL 2026 में कितनी टीमें हैं, उनके स्क्वॉड कैसे हैं, फॉर्मेट क्या है, लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी, इसकी पूरी जानकारी आगे दी गई है।
यह भी पढ़ें: एशियन गेम्स में मेडल नहीं जीतने पर रो पड़ीं मनु भाकर, दिवंगत कोच आए याद
टीमें कौन-कौन सी हैं?
UPL 2026 में खिताब के लिए कुल 7 टीमें उतर रही हैं। हरिद्वार एल्मस, नैनीताल टाइगर्स, पिथौरागढ़ हरिकेन्स और टिहरी टाइटन्स के अलावा देहरादून वॉरियर्स, ऋषिकेश रिवर किंग्स और USN इंडियंस की टीमें हिस्सा लेंगी। इस लीग के सभी मुकाबले देहरादून स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने हैं। फाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर को इसी वेन्यू पर होगा।
फॉर्मेट क्या है?
UPL 2026 के लीग स्टेज में सभी टीमें सिंगल राउंड रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से एक-एक मैच खेलेंगी। लीग स्टेज के बाद पॉइंट्स टेबल में टॉप पर रहने वाली टीम को फाइनल में डायरेक्ट एंट्री मिलेगी। वहीं दूसरे और तीसरे स्थान पर फिनिश करने वाली टीमें एलिमिनेटर में भिड़ेंगी। एलिमिनेटर की विजेता टीम फाइनल में टेबल टॉपर से टकराएगी।
यह भी पढ़ें: Asian Games: 'सपना सच होने जैसा...' सिल्वर मेडल जीतने पर बोलीं मीराबाई चानू
लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
UPL 2026 के मैचों का लुत्फ उठाने के लिए फैंस को ZEE5 मोबाइल ऐप्प डाउनलोड करना होगा। ZEE5 की वेबसाइट पर भी लाइव स्ट्रीमिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
उत्तराखंड प्रीमियर लीग 2026: सभी टीमों का स्क्वॉड
देहरादून वॉरियर्स - कुणाल चंदेला, संस्कार रावत, देवेन्द्र बोरा, नीरज राठौड़, आदित्य रावत, निशु पटेल, सागर सिंह रावत, सुमित जुयाल, विदित जोशी, पूर्वांश ध्रुव, उजैर मलिक, अंश जोशी, प्रियांशु फर्त्याल, शौर्य प्रताप सिंह, अभिषेक सिंह, प्रांजल सिंह रायकवाल, आयुष चौहान, सोनू सैनी, कवित मिश्रा, तक्ष रावत
USN इंडियंस - जगदीश सुचित, रोहित डंगवाल, पीयूष जोशी, आदित्य सेठी, हर्ष राणा, विशाल डंगवाल, भव्यदीप सिंह, आदित्य सिंह, नवीन राणा, वंशज चौहान, आशमान गुलाटी, गोल्डी मलिक, अभिषेक दफौटी, राहुल देव नाथ, प्रशांत गोस्वामी, वीर प्रताप सिंह, शेखर सिरोही, समर्थ सिद्धू, सचिन भाटी, गोपाल सिंह
हरिद्वार एल्मास - युवराज चौधरी, शाश्वत डंगवाल, सौरभ रावत, जन्मेजय जोशी, सौरव चौहान, अभय छेत्री, ध्रुव प्रताप सिंह, कुणाल वीर सिंह, रक्षित रोही, सिद्धार्थ गुप्ता, रक्षित डालाकोटी, मयंक मुडिला, दक्ष अवाना, सचिन यादव, प्रियांक सिंह, हिमांशु सोनी, दुर्गेश भट्ट, सागर राठी, एमडी जैद, राहुल।
टिहरी टाइटंस - तेजस्वी जायसवाल, विजय शर्मा, आर्यन शर्मा, रविंदर नेगी, निखिल हर्ष, अनमोल शाह, अंश त्यागी, आदित्य सेमवाल, लिंकन, आयुष देसवाल, अनिकेत एस मलिक, विनायक बलूनी, राघव यादव, आशु श्योराण, दीपक कुमार, सागर ओझा, अभिमन्यु भाटिया, शाश्वत, सूर्य प्रताप चौहान, क्षितिज नेगी
ऋषिकेश रिवर किंग्स - आकाश मधवाल, प्रशांत चौहान, आशीष चौधरी, दीक्षांशु नेगी, अखिल सिंह रावत, विशाल कश्यप, मो. अहमद, अमरेन्द्र विर्क, अभ्युदय भटनागर, अतुल सैनी, कन्हैया भट्ट, युवराज प्रताप सिंह, नमन शर्मा, विशाल सैनी, सोहित तोमर, जीतेन्द्र पाल, मन्नवर अली, लोकेश सिंह सामंत, साहिल रावत, दिव्यांश सेंगर।
पिथौरागढ़ हरीकेन्स - मयंक मिश्रा, सिद्धार्थ चौधरी, सत्यम बालियान, वैभव भट्ट, आंजनेय सूर्यवंशी, प्रियांशु बरसवाल, विकास भाटी, यश शुक्ला, शिवांश गौतम, शैलेश गोस्वामी, समर्थ सेमवाल, कृष्णा गर्ग, हर्ष सिंह, किशनवीर, विपिन कसाना, मोनिंद्र, कार्तिक महाजन, आकाश कुमार, ऐश नवलानी, गौरव पुंडीर।
नैनीताल टाइगर्स - अवनीश सुधा, आरव महाजन, मुकेश गुप्ता, राहुल राज, टीएनआर मोहित, आदित्य नैथानी, देवांश शर्मा, इशाग्र जगूरी, रोहित दानू, शशांक शेखर पंत, आदि खान, प्रियांशु पंवार, शहंशाह आलम, रोहित सिंह यादव, दिव्यांश धवन, संकल्प पथोदिया, सुभम पुंडीर, नक्श सिंह, आदित्य नौटियाल, एकम बेहार।
