युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में न्यूजीलैंड दौरे पर ज्यादा मौके नहीं मिले थे। टीम मैनेजमेंट ने उन्हें 5 में से सिर्फ 2 टी20 मैचों में खिलाया था। भारतीय टीम ने पहले 3 मुकाबले जीतकर सीरीज अपने नाम कर लिया था, फिर भी वैभव को आखिरी 2 मैचों के लिए प्लेइंग-XI में शामिल नहीं किया गया, जिससे हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर की जमकर आलोचना हो रही है।
सोशल मीडिया पर लोग लिख रहे हैं कि सीरीज जीत के बाद वैभव को बाहर रखना गलता फैसला था। बवाल के बीच भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 15 साल के वैभव को बड़ा मौका दिया है। बोर्ड ने वैभव को 19 नवंबर से शुरू हो रही राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए इंडिया-ए के स्क्वॉड में शामिल किया है। इस टीम की कप्तानी तिलक वर्मा को दी गई है।
यह भी पढ़ें: Rishabh Pant: न्यूजीलैंड दौरे से बाहर होंगे ऋषभ पंत? फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
रजत पाटीदार बने उप-कप्तान
BCCI ने रजत पाटीदार को उप-कप्तान बनाया है। टीम में अभिषेक शर्मा, प्रभसिमरन सिंह, रिंकू सिंह और कुमार कुशाग्र जैसे बल्लेबाज भी शामिल हैं। ऑलराउंडर के तौर पर सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विराज निगम, हर्ष दुबे और तनुष कोटियान चुने गए हैं। तेज गेंदबाजी की कमान हर्षित राणा संभालेंगे। उन्हें प्रिंस यादव और अरशद खान का साथ मिलेगा। स्पिन डिपार्टमेंट की अगुवाई हर्ष करेंगे।
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया में बड़े बदलाव की तैयारी, कोच फुल्टन बोले - अगले साल चुनेंगे नई टीम
पाकिस्तान से इस दिन है मैच
कतर की राजधानी दोहा में आयोजित हो रहे एशिया कप राइजिंग स्टार्स टूर्नामेंट में भारत और पाकिस्तान को एक ही ग्रुप में रखा गया है। दोनों चिर-प्रतिद्वंद्वी टीमें नेपाल और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ ग्रुप-A में हैं। भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 20 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला 22 नवंबर को होगा।
इंडिया-ए का स्क्वॉड: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उप-कप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपराज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियान, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अरशद खान
