युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी का नाम चहुंओर गूंज रहा है। 15 साल के वैभव IPL 2026 में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी से भारतीय टी20 टीम में जगह बना चुके हैं। अब वह जल्द ही टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले हैं, जिसकी क्रिकेट जगत में खूब चर्ची हो रही है। इस बीच साउथ अफ्रीका के दिग्गज बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने कहा है कि अगर वैभव चाहें तो रेड बॉल क्रिकेट भी खेल सकते हैं।

वैभव में है टैलैंट

डिविलियर्स ने कहा कि वैभव में रेड बॉल क्रिकेट की चुनौतियों से निपटने की एबिलिटी है। उन्होंने कहा, 'वह (वैभव) एक बेहतरीन टैलेंट हैं। मेरा मानना है कि अगर वह चाहें तो रेड बॉल क्रिकेट भी खेल सकते हैं। सवाल यह है कि क्या वह वास्तव में ऐसा करना चाहते हैं।'

 

डिविलियर्स ने आगे कहा, 'इसके रास्ते में कुछ चुनौतियां जरूर होंगी लेकिन उनके पास वह टैलेंट और एबिलिटी है, जिनकी मदद से वह उन चुनौतियों का सामना कर सकते हैं।'

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं एलेक्जेंडर ज्वेरेव, जिन्होंने जीता फ्रेंच ओपन का खिताब?

मैं रेड बॉल से प्रैक्टिस करता हूं - वैभव

वैभव भी कह चुके हैं कि वह रेड बॉल क्रिकेट खेलना चाहते हैं। उन्होंने यह बात अपनी IPL फ्रेंचाइजी राजस्थान रॉयल्स को दिए इंटरव्यू में कही है। वैभव ने बताया कि उनका सपना टी20 ही नहीं बल्कि वनडे और टेस्ट में भी खेलने का सपना है। उन्होंने कहा है कि मेरा सपना तीनों फॉर्मेट में खेलने का है और सिर्फ खेलना नहीं है, बल्कि 10 साल, 20 साल तक डॉमिनेट करना है।

 

वैभव ने कहा, 'मैं रेड बॉल से काफी प्रैक्टिस कर चुका हूं और करता हूं। साथ ही अपने राज्य के लिए भी मैं काफी रेड बॉल खेला हूं। मुझे रेड बॉल खेलना है, क्योंकि मैं रेड बॉल की प्रैक्टिस करता हूं।'

 

यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए टी20 कप्तान श्रेयस अय्यर का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा है? आंकड़े देखिए

 

उन्होंने आगे कहा, 'यह फॉर्मेट (टी20) में मैं इसलिए ऐसे बैटिंग करता हूं क्योंकि इस फॉर्मेट की यही मांग है। रेड बॉल में जो जरूरत होगी मैं उस तरीके से अपनी बैटिंग में बदलाव करूंगा। मेरा सपना तो तीनों फॉर्मेट खेलने का है।'