बिहार की टीम विजय हजारे ट्रॉफी (VHT) 2025-26 सीजन का प्लेट ग्रुप का चैंपियन बन गई है। उसने मंगलवार (6 जनवरी) को रांची में खेले गए फाइनल मुकाबले में मणिपुर को 6 विकेट से रौंद दिया। इस जीत का मतलब है कि बिहार VHT के अगले सीजन में एलीट ग्रुप में खेलेगा।
बिहार ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और शब्बीर खान के 7 विकेट की बदौलत मणिपुर को महज 168 रन पर समेट दिया। इसके बाद आयुष लोहारुका (75) की अर्धशतकीय पारी की मदद से बिहार ने 32.4 ओवर में 4 विकेट खोकर 170 रन का टारगेट बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
मंगलवार को खेले गए एलीट ग्रुप के मुकाबलों की बात करें तो मुंबई और छत्तीसगढ़ ने रोमांचक जीत दर्ज की। मुंबई ने हिमाचल प्रदेश को 7 रन हराकर नॉक स्टेज के लिए क्वालिफाई किया तो वहीं छत्तीसगढ़ ने महाराष्ट्र को 6 रन से शिकस्त दी। हरियाणा और आंध्र का मुकाबला खराब रोशनी के कारण टाई पर छूटा। उत्तर प्रदेश ने विदर्भ को हराकर क्वार्टरफाइनल में जगह बना ली है। जानिए सभी मैचों के नतीजे:
यह भी पढ़ें: अमेरिका में जन्म, IPL में भी बिके, अब ठोका दोहरा शतक, कौन हैं अमन राव?
तमिलनाडु बनाम त्रिपुरा
अहमदाबाद में तमिलनाडु ने 6 विकेट के नुकसान पर 259 रन का स्कोर खड़ा करने के बाद त्रिपुरा को 205 पर ही ऑलआउट कर दिया।
नतीजा - तमिलनाडु 54 रन से जीता
कर्नाटक बनाम राजस्थान
कप्तान मयंक अग्रवाल (100) के शतक और देवदत्त पडिक्कल की 91 रन की पारी बदौलत कर्नाटक ने 7 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए थे। इसके जवाब में राजस्थान की टीम 174 पर ही सिमट गई।
नतीजा - कर्नाटक 150 रन से जीता
मध्य प्रदेश बनाम झारखंड
झारखंड ने मध्य प्रदेश को 277 पर ऑलआउट करने के बाद 47.4 ओवर में 8 विकेट खोकर टारगेट हासिल कर लिया।
नतीजा - झारखंड 2 विकेट से जीता
पुडुचेरी बनाम केरल
केरल ने पुडुचेरी को 247 रन पर ढेर कर दिया और फिर 29 ओवर में ही 2 विकेट खोकर आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।
नतीजा - केरल 8 विकेट से जीता
बड़ौदा बनाम जम्मू-कश्मीर
बड़ौदा ने 332 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में जम्मू-कश्मीर की टीम 256 रन पर ही ढेर हो गई।
नतीजा - बड़ौदा 76 रन से जीता
हैदराबाद बनाम बंगाल
राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में अमन राव (नाबाद 200) की डबल सेंचुरी की मदद से हैदराबाद ने 5 विकेट के नुकसान पर 352 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए बंगाल की टीम 245 रन पर ही सिमट गई।
नतीजा - हैदराबाद 107 रन से जीता
उत्तर प्रदेश बनाम विदर्भ
उत्तर प्रदेशन ने 5 विकेट के नुकसान पर 339 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर विदर्भ को 285/9 के स्कोर पर ही रोक दिया।
नतीजा - उत्तर प्रदेश 54 रन से जीता
असम बनाम चंडीगढ़
असम ने 7 विकेट के नुकसान पर 284 रन बनाए थे। चंडीगढ़ ने इस टारगेट को 16 गेंद शेष रहते 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
नतीजा - चंडीगढ़ 7 विकेट से जीता
सिक्किम बनाम उत्तराखंड
सिक्किम ने 33-33 ओवर के मैच में 8 विकेट के नुकसान पर 219 रन का स्कोर खड़ा किया था, जिसे उत्तराखंड ने 11 गेंद शेष रहते 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया।
नतीजा - उत्तराखंड 6 विकेट से जीता
मुंबई बनाम हिमाचल प्रदेश
मुंबई और हिमाचल प्रदेश का भी मुकाबला 33-33 ओवर का ही खेला गया। जयपुर में मुंबई ने 9 विकेट के नुकसान पर 299 रन बनाए थे, जिसके जवाब में हिमाचल प्रदेश की टीम 32.4 ओवर में 292 रन पर ही सिमट गई।
नतीजा - मुंबई 7 रन से जीता
यह भी पढ़ें: स्टीव स्मिथ ने शतक ठोक सचिन का रिकॉर्ड तोड़ा, द्रविड़ से भी निकले आगे
गोवा बनाम पंजाब
पंजाब ने 40-40 ओवर के मैच में गोवा को 211 पर समेटने के बाद 35 ओवर में 4 विकेट खोकर टारगेट चेज कर लिया।
नतीजा - पंजाब 6 विकेट से जीता
छत्तीसगढ़ बनाम महाराष्ट्र
दोनों टीमों के बीच 31-31 ओवर का मैच हुआ। छत्तीसगढ़ की टीम 166 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इसके जवाब में महाराष्ट्र की टीम 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना सकी।
नतीजा - छत्तीसगढ़ 6 रन से जीता
सौराष्ट्र बनाम सर्विसेज
सौराष्ट्र ने 5 विकेट के नुकसान पर 349 रन बनाने के बाद सर्विसेज को 238 रन पर ही ढेर कर दिया।
नतीजा - सौराष्ट्र 111 रन से जीता
रेलवे बनाम दिल्ली
दिल्ली ने रेलवे को 179 रन पर समेटने के बाद 21.4 ओवर में 4 विकेट खोकर बेहद आसानी से टारगेट चेज कर लिया।
नतीजा - दिल्ली 6 विकेट से जीता
हरियाणा बनाम आंध्र
आंध्र ने हरियाणा को 324 रन पर समेटने के बाद 48 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 307 रन बना लिए थे। उसे जीत के लिए 12 गेंद में 18 रन बनाने थे लेकिन खराब रोशनी के चलते आगे खेल नहीं हो सका।
नतीजा - VJD मेथड से मैच टाई पर छूटा
गुजरात बनाम ओडिशा
गुजरात ने 6 विकेट के नुकसान पर 333 रन बनाने के बाद ओडिशा को 100 रन पर ही ढेर कर दिया।
नतीजा - गुजरात 333 रन से जीता
