आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। स्टार स्पिनर वरुण चक्रवर्ती चोट के कारण दो मैचों की T20 सीरीज से बाहर हो गए हैं। वरुण पहले इस सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा थे। अब, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस टी20 सीरीज के लिए अपडेटेड टीम की घोषणा की है। बोर्ड ने आधिकारिक तौर पर यह भी पुष्टि की है कि वरुण चक्रवर्ती अभी पूरी तरह से फिट नहीं हैं और उन्हें अपनी रिकवरी पर ध्यान देने की जरूरत है।
आपको बता दें कि इंग्लैंड दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड का दौरा करेगी। जिसमें दो मैचों की टी20 सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज का पहला मैच 26 जून को और दूसरा मैच 28 जून को खेला जाना है। दोनों मैच बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब में खेले जाएंगे। भारतीय समय के अनुसार दोनों मैच दोपहर 3 बजे खेले जाएंगे।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली के खेलने पर लटकी तलवार
टीम से बाहर क्यों हुए वरुण चक्रवर्ती?
BCCI ने अपने प्रेस रिलीज में बताया कि वरुण चक्रवर्ती को IPL 2026 के आखिरी स्टेज में बाएं पैर में चोट लगी थी। वह अभी बेंगलुरु में BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं। वह रिकवरी के आखिरी स्टेज में हैं लेकिन मेडिकल टीम ने उन्हें आयरलैंड टूर पर भेजने का रिस्क नहीं लेने का फैसला किया है।
वरुण चक्रवर्ती पिछले कुछ समय में भारत की टी20 टीम के अहम गेंदबाज बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक 45 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 73 विकेट लिए हैं। इसके अलावा चार वनडे मुकाबलों में भी उनके नाम 10 विकेट दर्ज हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था।
यह भी पढ़ें: इंग्लैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, कोहली के खेलने पर लटकी तलवार
आयरलैंड T20Is के लिए भारत की अपडेटेड टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी और प्रसिद्ध कृष्णा।


