उज्बेकिस्तान की राजधानी में हो रहे ताशकंद में हो रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में वर्ल्ड चैंपियन मीनाक्षी हुड्डा समेत भारतीय मुक्केबाजों ने पहले राउंड में जीत हासिल कर सेमीफाइनल में जगह बना ली है।
मीनाक्षी (51 किग्रा) के अलावा ऋषि सिंह (50 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), मालसावमतलुआंगा (80 किग्रा) और नैना (80 किग्रा) भी सेमीफाइनल में पहुंची हैं। हालांकि सावन गिल (90 किग्रा से अधिक) और प्राची (57 किग्रा) का सफर पहले दौर में ही खत्म हो गया। इस प्रतियोगिता के फॉर्मेट के अनुसार मुकाबले क्वार्टर-फाइनल स्टेज से शुरू होते हैं।
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड कैटेड चैंपियनशिप में भारत का जलवा, सर्बार्थो और नक्षत्र ने जीते गोल्ड
मीनाक्षी ने इटली की मुक्केबाज को हराया
वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स के पहले राउंड में 20 भार वर्गों में से प्रत्येक में 8 मुक्केबाज प्रतिस्पर्धा करते हैं। इस तरह से कुल मिलाकर 132 मुक्केबाज भाग लेते हैं, जिनमें से कुछ भार वर्गों में केवल तीन प्रतिभागी होते हैं। मीनाक्षी ने विमेंस 51 किलोग्राम वर्ग में इटली की मार्टिना वासल्लो पर 5-0 की आसान जीत के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।
ऋषि ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए मेंस 50 किलोग्राम वर्ग में आर्मेनिया के रुडोल्फ गारबोयान को 5-0 से हराया। जुगनू 85 किलोग्राम वर्ग में अपने मुकाबले के तीसरे दौर में इटली के अपने प्रतिद्वंद्वी पाओलो कारुसो के चोट लगने के कारण बाहर हो जाने से आगे बढ़ने में सफल रहे।
यह भी पढ़ें: तीसरे दिन भी न्यूजीलैंड ने दिखाया दम, क्राइस्टचर्च टेस्ट बचा पाएगी टीम इंडिया?
नैना और मालसावमतलुआंगा ने कजाकिस्तान की वलेरिया एक्सनोवा और रूस के बेष्टो शावलेव पर 3-2 से जीत हासिल की। सावन को अपने 90 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग के पहले दौर के मुकाबले में आर्मेनिया के डेविड चालोयान से 1-4 से हार का सामना करना पड़ा, जबकि प्राची विमेंस 57 किलोग्राम वर्ग में सर्बिया की नतालिया शाद्रिना से 0-4 से हार गईं।
