वर्ल्ड चैंपियन और वर्ल्ड नंबर-1 मीनाक्षी हुडा और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप की गोल्ड मेडलिस्ट ज्योति गुलिया सीजन की आखिरी प्रतियोगिता वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स में भारत की 17 सदस्यीय टीम की अगुवाई करेंगी। इस प्रतियोगिता में भारत के 8 पुरुष और 9 महिला मुक्केबाज भाग लेंगे। वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल्स के 48 किग्रा की मौजूदा चैंपियन मीनाक्षी इस बार 51 किग्रा में इटली की मार्टिना वासाल्लो के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
ज्योति (48 किग्रा) का मुकाबला थाईलैंड की थिप्सचा योदवारे से होगा। इस मुकाबले की विजेता सेमीफाइनल में मैक्सिको की फातिमा हेरेरा से भिड़ेगी। अन्य भारतीय महिला खिलाड़ियों में पूनम (54 किग्रा) का मुकाबला उज्बेकिस्तान की निगीना उक्तामोवा से, प्राची (57 किग्रा) का सर्बिया की नतालिया शाद्रिना से, सनेह (65 किग्रा) का थाईलैंड की पोर्नटिप बुआपा से और गितिमोनी गोगोई (70 किग्रा) का मुकाबला स्लोवाकिया की जेसिका ट्रहेफोवा से होगा।
नैना (80 किग्रा) का मुकाबला कजाकिस्तान की वलेरिया अक्सेनोवा से, जबकि अल्फिया पठान (80 किग्रा से अधिक) का कजाकिस्तान की दीना इस्काम्बेकोवा से होगा। थोकचोम एस चानू (75 किग्रा) को बाई मिली है और वह सेमीफाइनल से अपने अभियान की शुरुआत करेंगी।
यह भी पढ़ें: भारत ने चीन को 3-1 से हराया, लगातार तीसरी बार जीती महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी
पुरुषों में किसके सामने किसकी चुनौती है?
पुरुष वर्ग में ऋषि सिंह (50 किग्रा) का मुकाबला आर्मेनिया के रुदिक गारोयान से, निखिल (55 किग्रा) का चीन के जियांग झे से और अनमोल (60 किग्रा) का जापान के शुनसुके से होगा। माल्सावमट्लुआंगा (80 किग्रा) का सामना रूस के बेख्तू शावलयेव से, जुगनू (85 किग्रा) का इटली के पाओलो कार्पेगना से और सावन गिल (90 किग्रा से अधिक) का सामना आर्मेनिया के डेविड चालोयान से होगा।
हर्ष चौधरी (90 किग्रा) सेमीफाइनल में कजाकिस्तान के दौलत तुलेमिसेव का सामना करेंगे, जबकि आकाश (75 किग्रा) को बाई मिली है।
यह भी पढ़ें: 'भारत के लिए दोहरी खुशी...' वर्ल्ड जूनियर चेस चैंपियन बने इथन वाज और सविता श्री
भारत की टीम
महिला: ज्योति गुलिया (48 किग्रा), मीनाक्षी हुडा (51 किग्रा), पूनम (54 किग्रा), प्राची (57 किग्रा), सनेह (65 किग्रा), गितिमोनी गोगोई (70 किग्रा), थोकचोम एस चानू (75 किग्रा), नैना (80 किग्रा) और अल्फिया पठान (80 किग्रा से अधिक)
पुरुष: ऋषि सिंह (50 किग्रा), निखिल (55 किग्रा), अनमोल (60 किग्रा), आकाश (75 किग्रा), माल्सावमट्लुआंगा (80 किग्रा), जुगनू (85 किग्रा), हर्ष चौधरी (90 किग्रा) और सावन गिल (90 किग्रा से अधिक)
