तेलंगाना के मेडचल-मलकाजगिरी जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर नौ लोगों ने तीन दिनों तक यौन शोषण किया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नाबालिग है और वह अभी 10वीं क्लास में पढ़ती है। इस मामले में अब तक आठ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और 9वें की तलाश जारी है। आरोपियों ने कथित तौर पर पीड़िता को ड्रग्स देकर उसके साथ यौन शोषण किया है।
यह मामला मेडचल-मलकाजगिरी जिले के अलवाल पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र का है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कथित तौर पर एक पुरुष मित्र की मदद से छात्रा को अपने साथ ले गए। इसके बाद छात्रा को कथित तौर पर नशीला पदार्थ दिया गया और तीन दिनों तक उसका यौन शोषण किया।
यह भी पढ़ें: 'लापरवाही मिली तो अफसरों पर कार्रवाई तय', CM योगी की पुलिस को सख्त चेतावनी
एक आरोपी फरार
पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से भाग निकली और मल्कजगिरी पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत आने वाले अलवाल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने सभी आरोपियों पर 'प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंसेज' (पॉक्सो) एक्ट के तहत मामला दर्ज और उनको पकड़ने की कोशिश शुरू की। पुलिस ने अब तक कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।
नशे की लत लगाताकर किया रेप
पुलिस के अनुसार, पीड़िता 10वीं क्लास में पढ़ती है और कुछ समय पहले उसकी मुलाकात जे. वरुण नाम के एक व्यक्ति से हुई थी। कुछ महीने पहले आरोपी ने उसे नशीली दवा मिली चॉकलेट खिलाकर अपनी कार में उसका यौन शोषण किया। इतना ही नहीं, जे. वरुण ने एक अन्य व्यक्ति रोमाला वरुण को भी पीड़िता से मिलवाया। उसने भी उसे सिगरेट, शराब और गांजे की लत लगाकर उसका यौन शोषण किया।
यह भी पढ़ें: कर्नाटक में फिर टूटेगी BJP-JDS? CM शिवकुमार बोले- 'कई नेता मेरे संपर्क में'
पिता की डांट से घर से भागी
हाल ही में उसके पिता को लड़की व्यवहार पर शक हुआ और उन्होंने इस महीने की 8 तारीख को उसे डांटा। इसके बाद लड़की 9 तारीख को घर से निकल गई और बोलारम रेलवे स्टेशन पहुंच गई। बोलारम रेलवे स्टेशन पर, पीड़िता की मुलाकात एक दूसरे शख्स से हुई। उसने अपने दोस्त को उस जगह बुलाया और दोनों ने मिलकर पीड़िता को ड्रग्स दिए और अलग-अलग उसका यौन उत्पीड़न किया। इसके बाद उस शख्स ने एक और दोस्त की मदद से उसे दुलापल्ली ले गया। दो और लोग उसके साथ आ गए और एक होटल के कमरे में उसका यौन उत्पीड़न किया।
इसके बाद पीड़िता को बोलारम में मामले में आरोपी शख्स के घर ले जाया गया और लड़की को बंधक बनाकर रखा गया। किसी तरह लड़की भागी लेकिन बाद में उसे रेलवे स्टेशन पर पकड़ लिया और फिर से ट्रेन में ही कथित तौर पर उसका शोषण किया गया। इसके बाद आरोपी ऑटो में पीड़िता को लेकर जा रहे थे तो वह चिल्लाने लगी। घबराकर आरोपी उसे छोड़कर भाग गए। इसके बाद पीड़िता किसी तरह अपने घर पहुंची और परिवार को सारी बात बताई। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है।
