बिहार के मोकापा से विधायक अनंत संह की पत्नी नीलम सिंह को सरकार ने एक और झटका दिया है। उनका राज्य मंत्री का दर्जा खत्म कर दिया है। इसके अलावा पटना जिला 20-सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति से भी हटा दिया है। यह कदम जेडीयू से अनंत सिंह और नीलम सिंह के निष्कासन के बाद उठाया गया है।
बिहार के मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा कि गया नीलम देवी पति अनंत कुमार सिंह को राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य पद पर मनोनीत किया गया था। उन्हें राज्य के उप मंत्री का दर्जा प्राप्त था। सक्षम प्राधिकार के आदेश से तत्काल प्रभाव से नीलम देवी का राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के सदस्य के रूप में मनोनयन निरस्त किया जाता है।
खबर अपडेट की जा रही है...
