बिहार के भोजपुर जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहं एक शख्स ने पुलिस पर करीब 20 मिनट तक पिस्तौल तान रखी थी। एक तरफ पुलिस तो दूसरी तरफ युवक ने एक-दूसरे पर निशाना साध रखा था। माहौल तनावपूर्ण था। कुर्सी पर अन्य जवान शांत बैठे थे। इस बीच एक महिला युवक को शांत करवाने की कोशिश करती है। वायरल वीडियो में युवक पुलिस को ठोकने की धमकी देता है। युवक कहता है, 'अगर हिम्मत है तो बदमाश और अपराधी को पकड़ो। वहीं पर ठोक देगा।' 

 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना भोजपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव का है। करीब 20 मिनट तक गहमा-गहमी चली। पुलिस ने युवक को समझाने की कोशिश की। शख्स ने पिस्टल तानकर पुलिस को ठोक देने की धमकी भी दी। कई बार हवा में पिस्टल लहराई। आस-पास के लोग उसे गोली न चलाने को कहते हैं। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। युवक पुलिस के वीडियो बनाने और बंदूक तानने पर आपत्ति जताता है औरर कहता है कि अभी दो-चार को ठोक दूंगा।

 

 

 

यह भी पढ़ें: खाने की कमी पूरी करने के लिए छोड़े थे खरगोश, ऐसी तबाही मचाई कि सबके होश उड़ गए

 

खाली हाथ लौटी पुलिस

दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक सैप जवान ने जब अपनी राइफल तानी तो माहौल और तनाव पूर्ण हो गया। युवक ने पुलिस पर पिस्टल तान दी। हालांकि युवक की मां ने उसे समझाने की कोशिश की। 20 मिनट तक माहौल तनावपूर्ण रहा। पुलिस ने भी धैर्य का परिचय दिया। जब युवक ने पिस्टल तानी तो पुलिस जवान थाना प्रभारी के कहने पर पीछे हट गए। अंत में पुलिस को खाली हाथ लौटना पड़ा। 

सोशल मीडिया पर लिखी एसडीएम के एनकाउंटर की बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बिलौटी गांव के रहने वाले भरत तिवारी ने पिस्टल के साथ सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था। उसने जगदीशपुर के एसडीएम के एनकाउंटर की भी बात कही थी। इसके बाद शाहपुर थाने की पुलिस उसके घर पहुंची थी। तभी युवक ने पुलिस पर ही पिस्टल तानकर माहौल को और तनावपूर्ण कर दिया। पुलिस का कहना है कि युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज करवाया जाएगा। पुलिस का कहना है कि हथियार बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।  

 

यह भी पढ़ें: प्रियांश, तिलक और कुशाग्र की फिफ्टी, IND-A ने AFG-A को दिया 320 रन का टारगेट

 

भोजपुर के एसपी के मुताबिक युवक की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। पुलिस बिना गिरफ्तारी और हथियार बरामदगी के लौट आई है। युवक को कोइलवर स्थित मानसिक आरोग्यशाला भेजने पर विचार किया जा रहा है। उधर, जगदीशपुर के एसडीपीओ ने कहा कि कोई अप्रिय घटना न हो, इसलिए पुलिस ने सावधानी बरती।