हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर में बीते दिनों चाकूबाजी और खूनी वारदात सामने आई थी जिसमें एक युवक की मौत भी हो गई थी। अब सोलन शहर में Blinkit डिलीवरी बॉय के साथ मारपीट करने और पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की घटना सामने आई है, जिसका सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार Blinkit डिलीवरी बॉय ऑर्डर छोड़ने के लिए जा रहा था लेकिन थोड़ा लेट हो गया था जिसकी वजह से आर्डर करने वाले व्यक्ति ने पहले उसके साथ मारपीट की फिर पिस्तौल दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। Blinkit डिलीवरी बॉय ने इस बारे में पुलिस को सूचना दी है। फिलहाल पुलिस भी मामले की जांच कर रही है।

 

Blinkit डिलीवरी बॉय ने बताया कि वह सोलन के कोटलानाला स्थित Blinkit ऑफिस में बतौर डिलीवरी बॉय काम करता है। उन्होंने बताया कि वह बीती रात एक ऑर्डर डिलीवर करने गया हुआ था और थोड़ा लेट हो गया, जिसकी वजह से जिस व्यक्ति का ऑर्डर था वह लड़ने आ गया और उसे गन भी दिखाई और जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ मारपीट की।

 

यह भी पढ़ें: हिमाचल बिजली बोर्ड का बड़ा डिजिटल बदलाव, मोबाइल ऐप से बंद होगी बिजली

 

पीड़ित ने बताया कि उसे सिर पर चोटें आई हैं और उनके कपड़े भी फाड़े गए हैं। उन्होंने कहा कि  इस बारे में पुलिस को शिकायत दी है पुलिस जांच कर रही है। डिलीवरी बॉय अंकुर ने बताया कि उनके एक साथी के साथ मारपीट हुई है। उन्होंने कहा कि शहर में 200/250 डिलीवरी बॉय Blinkit में हैं लेकिन डिलीवरी के नाम पर अगर इस तरह से उनके साथ मारपीट की जाएगी और तो वे लोग कहा जाएंगे और लोगों के लिए कौन काम करेगा।

 

उन्होंने पूछा है, 'हमारी सुरक्षा के लिए शहर में देर रात क्या किया रहा है? पिछली बार भी शहर में देर रात को खूनी वारदात सामने आई थी। प्रशासन को चाहिए कि वे इन सब बातों को ध्यान में रखकर सुरक्षा की दृष्टि से कदम उठाएं।'