राजस्थान के सवाई माधोपुर में एक महिला की हत्या करके लाखों के गहने लूटने का मामला सामने आया है। हमलावरों ने महिला के शरीर से गहने लूटने के लिए उसके पैर काट डाले और गला रेतकर जान ले ली। बताया जा रहा है कुल 14 लाख रुपये के गहने चुरा लिए गए हैं। यह हमला उस वक्त हुआ जब वह बकरी चराने गई थीं। अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 

पीड़िता की पहचान कमला देवी के रूप में हुई है। इंडिया टुडे ने पुलिस के हवाले से बताया है कि 60 वर्षीय कमला देवी सवाई माधोपुर के कोड्याई गांव की रहने वाली थीं। मंगलवार को वह बकरियां चराने गई थीं लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटीं। उनके न लौटने से परिवार के लोगों और ग्रामीणों को चिंता हुई तो उनकी खोजबीन शुरू की गई।

 

यह भी पढ़ें: JNU में लाइब्रेरी में तोड़फोड़ करने के आरोप में 5 पीएचडी छात्र निलंबित

 

जंगल में मिली लाश

उनका बेटा जंगल में गया और गांव से लगभग 3 किलोमीटर दूर जाने के बाद कटे हुए पैरों के साथ कमला देवी का शव मिला। मौके पर उनके दोनों पैर कटे हुए मिले और गला रेता हुआ था। कमला देवी के परिवार का दावा है कि 6.5 लाख की पायल के अलावा 7.5 लाख रुपये के सोने के पेंडेंट, झुमके और नोज रिंग भी चोरी हो गए थे।

 

यह भी पढ़ें: प्लेन क्रैश से 10 मिनट पहले अजित पवार ने किसे किया था फोन? रिकॉर्डिंग भी आ गई

 

घटना की सूचना मिलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने घटनास्थल पर एफएसएल टीम को बुलाया और सबूत जुटाए। जांच के बाद शव को बौली अस्पताल भेजा जाएगा। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है।