उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चोरी का एक गजब का मामला सामने आया है। यहां एक शख्स करीब साढ़े चार घंटे तक बाइक शोरूम के अंदर रहा। बेखौफ घूमा। कॉपी बनाकर पी। वॉशरूम में नहाया। गाना बजाकर लुंगी डांस किया। कॉफी बनाकर पिया और काउंटर पर अपने अंडर गारमेंट सुखाने के बाद शाम करीब 4 बजे 4.70 लाख रुपये की केटीएम बाइक लेकर भाग निकला।
पुलिस के मुताबिक आरोपी सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे मेन गेट का शीशा कटर से काटने के बाद शोरूम में दाखिल हुआ। चोरी की घटना के अब तक दो वीडियो सामने आ चुके हैं। इसमें आरोपी शख्स डांस करते, नहाते और कॉफी पीते दिखा। करीब साढ़े घंटे तक अंदर रहने के बाद आरोपी 4.71 लाख रुपये की कीमत की केटीएम एडवेंचर 390 बाइक अपने साथ ले गया।
यह भी पढ़ें: भरत तिवारी के परिवार को मिलेगी नौकरी और आर्थिक सहायता, बिहार CM का ऐलान
बाइक पर ही लगी रही चाभी
घटना वाराणसी के मंडुआडीह इलाके में स्थित ट्रायम्फ बाइक के शोरूम की है। मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि सोमवार की रात 10 बजे शोरूम बंद करने के बाद स्टाफ चला गया। अपनी केटीएम बाइक शोरूम में ही छोड़ गया था। चाभी बाइक पर ही लगी रह गई। सुबह गार्ड ने शोरूम में चोरी की जानकारी दी। सूचना देने पर पुलिस भी घटनास्थल पहुंची। सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद हो चुका है। आरोपी ने सफेद टी-शर्ट और जींस पहन रखी है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली एयरपोर्ट पर यात्री के बैग से मिली खोपड़ी, CISF ने पकड़ा
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
शोरूम में घुसने के बाद आरोपी ने फ्रिज से पानी निकालकर पिया। वॉशरूम में नहाया। मशीन से कॉफी बनाकर पिया। कुछ देर आराम किया। बाइक के कवर को लुंगी बनाकर डांस किया। बाद में बाइक, टी-शर्ट और कैप लेकर फरार हो गया। मैनेजर रोहित सिंह ने बताया कि उन्होंने तीन महीने पहले ही बाइक खरीदी थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान की जा रही है। तस्वीरों को जिले के अन्य थानों में भेजा गया है।
