हरियाणा एटीएस ने एक बड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग-हथियार गिरोह का भंडाफोड किया है। अभी तक की जांच में आरोपियों के तार पाकिस्तान और अमेरिका से जुड़े हैं। एटीएस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से 2 विदेशी पिस्टल, 3 कैश काउंटिंग मशीन, एक एक्सयूवी, बाइक, पांच मोबाइल, 12 कारतूस और 535 ग्राम हेरोइन मिली है।

 

13 सितंबर को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित अलिफ लैला क्लब में फायरिंग हुई थी। इसमें एक युवती घायल हुई थी। पुलिस ने तीन आरोपियों को घटनास्थल से हिरासत में लिया था। उनसे पूछताछ के बाद एक अन्य आरोपी को मोहाली से उठाया गया। तीन अन्य आरोपियों को लुधियाना से पकड़ा गया। आरोपियों से पूछताछ में अंतरराष्ट्रीय ड्रग-हथियार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ।

 

यह भी पढ़ें: 'बंटने से नहीं, एकजुटता से मिलेगी ताकत', राव इंद्रजीत सिंह की हुंकार

फायरिंग की घटना से खुला बड़ा राज

पुलिस के मुताबिक 13 सितंबर की तड़के क्लब में शराब पीने के बाद दो गुटों में आपस में झगड़ा हो गया। इसी दौरान एक युवक ने अपनी गाड़ी से पिस्टल निकाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगने से एक युवती घायल हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पंचकूला पुलिस क्लब पहुंची। जहां से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी वरुण सिंगला के मुताबिक दो युवक अलग-अलग कार से क्लब पहुंचे। झगड़ा होने पर इन्होंने ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।  

पाकिस्तान से आते थी नशे की खेप

एसपी वरुण सिंगला ने बताया कि अभी तक 7 आरोपियों को पकड़ा गया है। उनके पास से तीन कैश काउंटिंग मशीन, 12 कारतूस, 529 ग्राम हेरोइन, एक बाइक, एक स्कॉर्पियो और दो पिस्टल बरामद किया गया। गहन पूछताछ में आरोपियों ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स-हथियार नेटवर्क का खुलासा हुआ। इसके बाद पंचकूला पुलिस ने मामले की जांच एटीएस को सौंपी। 

 

यह भी पढ़ें: पति के इलाज के लिए बेटे की बोन मैरो जांच, मैच ना होने पर मां ने बताया रेप हुआ था

 

एटीएस के मुताबिक आरोपियों के हैंडलर अमेरिका में बैठे हैं। उनके ही इशारे पर हथियार और ड्रग्स तस्करी गिरोह चलाया जा रहा था। यह गिरोह पाकिस्तान से ड्रोन के माध्यम से आने वाली नशे और हथियारों की खेप को अन्य स्थानों तक पहुंचाता था। विदेश में बैठे हैंडलर वाहन, पैसा और ठहरने की व्यवस्था करते थे। हरियाणा एटीएस अब आरोपियों के इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की जांच कर रही है, ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।