बीजेपी नेता बृजभूषण सिंह और बाबा रामदेव के बीच मतभेद जगजाहिर थे, लेकिन अब यह जुबानी जंग में बदलते दिख रहे हैं। हाल ही में बृजभूषण शरण सिंह ने आंदोलन का ऐलान करने पर बाबा रामदेव पर तंज कसा था और उन पर नकली प्रोडक्ट बनाने का आरोप लगाया था। उनका कहना था कि देश में नकली देसी घी का कल्चर बाबा रामदेव के माध्यम से ही आया है। आगे कहा था, 'इस बार आंदोलन मर्द की तरह करें। सिंदूर, बिंदी और सलवार का इस्तेमाल न करे। इस बार आर-पार की लड़ाई लड़े।'

 

हरियाणा के करनाल पहुंचे योग गुरु बाबा रामदेव ने रविवार को बृजभूषण शरण सिंह के बयान पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा,'कोई भी व्यक्ति जिसकी सोच ओछी और घटिया है। उसके बारे में मुझे कुछ नहीं कहना है। स्वामी रामदेव क्या है? स्वामी रामदेव का योगदान क्या है? स्वामी रामदेव ने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के लिए क्या किया है? पतंजलि के प्रोडेक्ट कैसे हैं? विश्वस्तरीय लैब में एक भी प्रोडक्ट पर कोई भी प्रश्नचिह्न नहीं है। बाकी ओछी और घटिया बातें करने वाले लोगों के बारे में कुछ नहीं कहेंगे।' 

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: लालू यादव को बताया कलयुग का भगवान, RJD नेता ने तस्वीर पर चढ़ाया 251 किलो दूध

बृजभूषण ने क्या आरोप लगाया था?

बृजभूषण शरण सिंह ने हाल में गोंडा में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा था, 'बाबा रामदेव का आंदोलन करना बहुत जरूरी है। क्योंकि वह स्वदेशी के नाम से शुरू हुए थे नकली चड्ढी तक पहुंच गए। घी और खाद्य पदार्थ की बात छोड़ दीजिए। जहां तक मैं समझता हूं... इस देश में नकली घी का बड़े पैमाने पर कल्चर आया है, वह बाबा जी के द्वारा ही आया है।' बृजभूषण ने आगे कहा, 'हां शर्त यह है कि इस बार उनसे कह दीजिए कि सिंदूर, टिकुली (बिंदी) और सलवार न पहने। इस बार मर्द की तरह आंदोलन करें। आर-पार की लड़ाई लडें।'

 

यह भी पढ़ें: अमेरिका में पंजाब के युवक की हत्या, गांव में पसरा मातम; यह वजह आई सामने

राहुल गांधी पर क्या बोले बाबा रामदेव?

बाबा रामदेव ने करनाल में योगगुरु बाबा रामदेव छात्रावास का उद्घाटन किया। राहुल गांधी पर कहा कि अगर सत्ता चाहिए तो वोट लेकर आए। यह भी कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक और सवैधानिक देश है। सड़क से संसद तक कुछ लोग हंगामा और अराजकता पैदा करके सत्ता हासिल करने का ख्वाब देख रहे हैं। यह गलत है। अगर देश का प्रधानमंत्री बनना है तो लोकतांत्रिक तरीके से जनता का वोट हासिल करना होगा।