बीजेपी की अगुवाई में बनी सम्राट चौधरी सरकार में मंत्रियों के विभागों का बंटवारा हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के पास गृह विभाग रहेगा। इसके साथ ही उन्हें सामान्य प्रशासन, कैबिनेट सचिवालय, सतर्कता, नागरिक उड्डयन विभाग दिए गए हैं। मुख्यमंत्री के पास ऐसे सभी विभाग रहेंगे जो किसी भी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।

 

उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को जल संसाधन के साथ में संसदीय कार्य विभाग दिया गया है। वहीं, दूसरे उप मुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव को वित्त के साथ में वाणिज्य कर मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को बिहार का स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया है। विजय कुमार सिन्हा को बिहार का कृषि मंत्री बनाया गया है। 

 

 

 

किसे कौन सा मंत्रालय मिला?

  • श्रवण कुमार- ग्रामीण विकास, सूचना एवं जनसंपर्क
  • दिलीप कुमार जायसवाल- राजस्व एवं भूमि
  • लेशी सिंह- भवन निर्माण
  • रामकृपाल यादव- सहकारिता
  • नितीश मिश्रा- नगर विकास एवं आवास, सूचना प्रावैद्यिकी
  • दामोदर रावत- परिवहन
  • अशौक चौधरी- खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण
  • जमा खान- अल्पसंख्यक मंत्रालय
  • रत्नेश सादा- आपदा प्रबंधन
  • श्रेयशी सिंह- उद्योग और खेल
  • संजय सिंह टाइगर- उच्च शिक्षा, कानून मंत्री
  • भगवान सिंह कुशवाहा- योजना एवं विकास
  • अरुण शंकर प्रसाद- श्रम संसाधन एवं प्रवासी, युवा रोजगार एवं कौशल विकास
  • मदन सहनी- मद्य निषेध उत्पाद एवं नबंधन
  • संतोष कुमार सुमन- लघु जल संसाधन
  • रमा निषाद- पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण
  • कुमार शैलेंद्र- पथ निर्माण
  • शीला कुमारी- विज्ञान, प्रावैद्यिकी एवं तकनीकी शिक्षा
  • केदार प्रसाद गुप्ता- पर्यटन
  • लखेंद्र कुमार रौशन- अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण
  • सुनील कुमार- ग्रामीण कार्य
  • नंदकिशोर राम- डेयरी, मत्स्य पशु संसाधन
  • शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल- ऊर्जा
  • प्रमोद कुमार- खान एवं भूतत्व, कला एवं सस्कृति
  • स्वेता गुप्ता- समाज कल्याण
  • मिथलेश तिवारी- शिक्षा
  • रामचंद्र प्रसाद- पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • संजय कुमार सिंह- लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण
  • संजय कुमार- गन्ना उद्योग
  • दीपक प्रकाश- पंचायती राज

कुल 32 मंत्री बने

बता दें कि गुरुवार (7 मई) को बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ है। इस बार कई पुराने चेहरों को फिर से मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है तो निशांत की तरह कुछ नए चेहरों की भी एंट्री हुई है। राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने एनडीए के सभी 32 नेताओं को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। 32 में से 15 मंत्री बीजेपी के कोटे से 13 मंत्री जेडीयू के कोटे से बने हैं। लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के दो और राष्ट्रीय लोक मोर्चा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा के एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है।