बिहार के शेखपुरा पुलिस ने अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने नगर थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित बुधौली मोहल्ले में एक हार्डवेयर दुकान पर छापामारी की थी, जहां भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए। दुकान की आड़ में अवैध धंधा चल रहा था। आरोपी जितेंद्र विश्वकर्मा हार्डवेयर दुकान की आड़ में अवैध रूप से मिनी गन फैक्ट्री का संचालन कर रहा था। पुलिस ने मौके से 23 अर्धनिर्मित पिस्तौल समेत हथियार बनाने के 32 तरह के उपकरण जब्त किए हैं।
एसडीपीओ डॉ. राकेश कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में खुलासा किया है कि उसका ससुराल मुंगेर जिले में है, जहां से उसने हथियार बनाना सीखा था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैl उसने एक हथियार बेचने की बात भी स्वीकार की है। फिलहाल पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बाईपास स्थित बुधौली मोहल्ले में एक हार्डवेयर दुकान में अवैध हथियार बनाए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाई और दुकान पर छापामारी की थी।
यह भी पढ़ें: लड़की ने iPhone और बाइक खरीदने के लिए नाना की करवाई हत्या, चुराया 36 ग्राम सोना
छापेमारी में मिला सामान
छापेमारी के दौरान पुलिस को दुकान से 23 अर्धनिर्मित पिस्तौल मिले। इसके अलावा हथियार बनाने के 32 तरह के उपकरण भी बरामद किए गए। पुलिस ने सभी सामान को जब्त कर लिया है। पूछताछ में आरोपी जितेंद्र कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि उसने मुंगेर में अपने ससुराल में हथियार बनाना सीखा था। उसके बाद वह शेखपुरा में हार्डवेयर दुकान की आड़ में हथियार बनाने लगा। आरोपी ने एक हथियार बेचने की बात भी स्वीकार की है।
किसे बेचा था हथियार?
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी ने हथियार किसे बेचा था। पुलिस आरोपी के मोबाइल और अन्य दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगा रही है। पुलिस को शक है कि इस धंधे में और भी लोग शामिल हो सकते हैं। मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ होने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
यह भी पढ़ें: प्रयागराज में थाने के अंदर वकीलों का अनोखा धरना, रात में DJ लगाकर करते हैं डांस
लोगों को यकीन नहीं हो रहा है कि हार्डवेयर दुकान में हथियार बनाए जा रहे थे। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने समय रहते अवैध हथियारों की फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से और पूछताछ करेगी।
