मध्य प्रदेश के मंदसौर में भारतीय जनता पर शख्स ने पिता से नाराजगी की वजह से अपनी सौतेली मां को मार डाला है। बीजेपी के वार्ड 15 के पार्षद शाहिद मेव की तीसरी पत्नी रुबीना की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना अभिनंदन इलाके में हुई है।
रुबीना अपनी मायके मदरपुरा से अपने किराए के घर लौट रही थीं, तभी उनकी हत्या हो गई। वह ऑटो-रिक्शा में बैठने वाली थीं, तभी बाइक पर सवार दो युवक आए। उनमें से एक ने उन पर बार-बार चाकू से हमला किया, पेट, छाती और सिर में कई वार किए। हमलावर मौके से फरार हो गए।
यह भी पढ़ें: बीच बाजार पत्नी को मारी गोली, पुलिस से बोला पति- कोई पछतावा नहीं
सड़क पर सौतेले बेटे ने मार दिया चाकू
रुबीना सड़क पर पड़ी-पड़ी तपड़तीं रहीं। शाहिद मेव को पता जला तो वह भागकर मौके पर पहुंचे। शाहिद मेव ने खुद उन्हें गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
अंधेरे में वारदात को दिया अंजाम
जिस समय यह वारदात हुई है, बिजली नहीं थी। बिजली गुल होने से पास के सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। पुलिस ने आसपास के इलाकों के फुटेज देखकर पुलिस को शक हुआ। पुलिस जांच में पता चला कि यह हत्या पारिवारिक विवाद की वजह से हुई।
यह भी पढ़ें: लड़की ने रिश्ता तोड़ा, युवक ने घरवालों के सामने गोली मार दी
बेटो को था पिता की शादी पर ऐतराज
शाहिद मेव ने करीब सात महीने पहले रुबीना से तीसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी से हुए बेटे साहिल को यह शादी मंजूर नहीं थी। पुलिस का मानना है कि इसी गुस्से और परिवार में चल रहे तनाव की वजह से साहिल ने यह साजिश रची।
शाहिद मेव की हो चुकी है 3 शादियां
शाहित मेव 3 शादी कर चुके हैं। पहली पत्नी से 3 बच्चे हैं। दूसरी पत्नी से दो बच्चे हैं। तीसरी पत्नी की हत्या, उनके बेटे ने कर दी है।
यह भी पढ़ें: खौफनाक: 36 लाख नहीं मिला दहेज तो बेटे के सामने पत्नी को लगाई आग
कैसे खुला हत्या का राज?
हत्या के वक्त रुबीनी की बेटी उसके साथ थी। साहिल अपने दोस्त के साथ आया था। उसी बच्ची ने बताया कि साहिल ने मारा है। रुबीना शुक्ला चौक से एक ऑटो लेकर गईं थीं, जब वह अपने घर के पास पहुंची तो उन्होंने अपनी बेटी को बैठाने के लिए ऑटो को रोका। इतने में साहिल आया और चाकू मारकर फरार हो गया।
अब आगे क्या?
पुलिस ने साहिल और उसके एक पड़ोसी साथी को गिरफ्तार कर लिया है। मंदसौर के एएसपी तर सिंह बघेल ने इसकी पुष्टि की और कहा कि दोनों को हत्या के मामले में पकड़ा गया है।
