चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव 2026 के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) की केंद्रीय चुनाव समिति ने 23 प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। देवेंद्र बबला को वार्ड नंबर 10 से प्रत्याशी बनाया गया है। मौजूदा मेयर सौरभ जोशी वार्ड 12 से चुनाव मैदान में होंगे। गुरबक्श रावत को वार्ड 27 से उतारा गया है।
23 प्रत्याशियों की सूची में 7 महिलाओं को टिकट दी गई है। भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति ने सूची को अंतिम रूप दिया। चंडीगढ़ के 35 वार्डों में 23 दिसंबर को नगर निगम चुनाव के लिए मतदान होगा। तीन दिन बाद 26 दिसंबर को नतीजे घोषित होंगे।
यह भी पढ़ें: दुपट्टा बीजेपी का, हाथ में नियुक्ति की मांग, CM मोहन के सामने महिला ने लगाए नारे
7 दिसंबर नाम वापसी की आखिरी तारीख
26 नवंबर से नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 3 दिसंबर है। 4 दिसंबर तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। सात दिसंबर तक प्रत्याशी अपना नाम वापस ले सकते हैं। नगर निगम चुनाव में 4.60 लाख से अधिक वोटर्स मतदान करेंगे।
ईवीएम से होगा चुनाव
20 नवंबर को चुनाव कार्यक्रम का एलान हुआ था। तभी से 35 वार्डों में आदर्श आचार संहिता लागू है। मतदान में ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। पांच साल बाद इन चुनावों का आयोजन किया जा रहा है। वर्तमान में चंडीगढ़ नगर निगम में भाजपा के पास बहुमत है।
यह भी पढ़ें: ममता गुट की बड़ी जीत, हाई कोर्ट ने LOP के तौर पर रद्द की ऋतब्रत की नियुक्ति
कौन-कहां से प्रत्याशी
- गुरविंदर सिंह (वार्ड- 1)
- रवीन्द्र लोहाट (वार्ड- 4)
- जगतार सिंह ढिल्लों (वार्ड- 6)
- अरविन्द सिंह (वार्ड- 7)
- किरण सिंह (वार्ड- 8)
- देवेन्द्र बबला (वार्ड- 10)
- सुमिता कोहली (वार्ड- 11)
- सौरभ जोशी (वार्ड- 12)
- सुखजीवन कौर (वार्ड- 13)
- रोहित घबरी (वार्ड- 164)
- मीनाक्षी सिंह (वार्ड- 17)
- राजेश कुमार गुप्ता (बिट्टू) (वार्ड- 18)
- अभय झा (वार्ड- 20)
- सुनीता कौर (वार्ड- 21)
- दीपक शर्मा (वार्ड- 22)
- दीपक महाजन (वार्ड- 24)
- रेखा सूद (वार्ड- 26)
- गुरबक्श रावत (वार्ड- 27)
- अमित मिश्रा (वार्ड- 28)
- प्रिया वहरोत्रा (वार्ड- 29)
- कंवरजीत सिंह राणा (वार्ड- 33)
- भूपेन्द्र शर्मा (वार्ड- 34)
- राजिंदर कुमार शर्मा (वार्ड- 35)
