महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के दादर इलाके में BMC के दावों की पोल खोलने वाला मामला सामने आया है। यहां के गांधी मार्केट में उस समय अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब मुंबई की मेयर रितु तावड़े जलजमाव की स्थिति का निरीक्षण कर रही थीं और ठीक उनके सामने ही एक शख्स खुले नाले में जा गिरा। यब हादसा न्यूज चैनल के कैमरे में कैद हो गया।
घटना के तुरंत बाद मेयर रितु तावड़े ने मौके पर मौजूद BMC अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने साफ चेतावनी दी कि यदि मुंबई में कहीं भी खुले मैनहोल पाए गए तो संबंधित वार्ड अधिकारी को तत्काल निलंबित किया जाएगा। मेयर ने अधिकारियों को बारिश से जुड़ी तैयारियों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए।
यह भी पढ़ें: गमछा सूंघकर कुछ ही देर में आरोपी के घर पहुंच गई, UP पुलिस की डॉग 'मैरी' का कमाल
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए व्यक्ति को तुरंत नाले से बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि वह व्यक्ति गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। मेयर रितु तावड़े ने भी मौके पर पहुंचकर उसकी स्थिति की जानकारी ली और राहत कार्यों की निगरानी की।
घटना के समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें मेयर रितु तावड़े मीडिया से बात करते हुए कह रही थीं कि उनके क्षेत्र में बारिश से निपटने के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है, इसी दौरान यह हादसा सामने आ गया, जिससे प्रशासनिक तैयारियों पर सवाल उठने लगे।
यह भी पढ़ें: तीन बच्चों की मां ने चुपके से की दूसरी शादी, तस्वीरें वायरल होने पर दे दी जान
इस घटना के बीच मेयर ने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो लोग घर से काम करते हैं, उन्हें जमीन पर आकर कामकाज की वास्तविक स्थिति देखनी चाहिए। यह टिप्पणी उस समय आई जब आदित्य ठाकरे ने मुंबई में जलभराव को लेकर सरकार की तैयारियों पर सवाल उठाए थे।


