चंडीगढ़ में नगर निगम के 35 वार्डों में चुनाव के लिए 23 दिसंबर को मतदान और 26 दिसंबर को वोटों की गिनती कर नतीजे घोषित होंगे। चंडीगढ़ के इलेक्शन कमिश्नर विजय देव ने आज ये जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि चुनाव में 4 लाख 60 हजार 209 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इसमें 2 लाख 34 हजार 516 पुरुष व 2 लाख 25 हजार 617 महिला व 22 थर्ड जैनरेशन मतदाता हैं।

 

इनमें 2059 वोटर पहली बार मतदान करेंगे। वहीं 85 साल से ऊपर के 3580 मतदाता हैं। रात 10 से सुबह 6 बजे तक चुनाव प्रचार नहीं होगा। शुक्रवार को चुनावों की घोषिणा के साथ ही आचार संहिता भी लागू हो गई है। इलेक्शन कमिश्नर विजय देव ने बताया कि 26 नवंबर से 3 दिसंबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।

 

4 दिसंबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 7 दिसंबर तक उम्मीदवार नाम वापस ले सकेंगे। नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं, जिसके लिए चुनाव होगा। यहां पार्षदों का चुनाव 5 साल के लिए होता है लेकिन मेयर हर साल चुना जाता है। मेयर का चुनाव पार्षद ही करते हैं।

 

यह भी पढ़ें: शहीदों के बलिदान का अनुभव करवाता है 1857 की क्रांति का शहीद स्मारक

576 पोलिंग स्टेशन बनेंगे

उन्होंने बताया कि शहर में 576 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। वहीं 2200 ईवीएम से मतदान होगा। सभी मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग के माध्यम से मतदान प्रक्रिया पर नजर रखी जाएगी। नगर निगम चुनाव से जुड़े ऐप पर लाइव वेटिंग पीरियड की जानकारी भी मिलेगी। बतादें कि वर्ष 2021 में हुए नगर निगम चुनाव में आम आदमी पार्टी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। उस चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 14 सीटें जीती थीं।

 

बीजेपी को 12, कांग्रेस को 8 और अकाली दल को 1 सीट मिली थी। नगर निगम में कुल 35 वार्ड हैं, जिसके लिए चुनाव होगा। यहां पार्षदों का चुनाव 5 साल के लिए होता है लेकिन मेयर हर साल चुना जाता है। मेयर का चुनाव पार्षद ही करते हैं। नगर निगम का पिछला चुनाव दिसंबर 2021 में हुआ था। अब मौजूदा कार्यकाल पूरा होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस ने मिलकर तैयारियां पूरी कर ली हैं।