कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रवक्ता सौरव दास ने कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया चैनलों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि कुछ लोगों ने उनके घर में जबरन घुसकर अंदर की तस्वीरें और वीडियो रिकॉर्ड किए, जिन्हें बाद में सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। सौरव ने इस घटना को निजता का उल्लंघन बताते हुए कहा कि इससे उनकी सुरक्षा पर भी खतरा पैदा हो गया है।

 

बुधवार को सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक पोस्ट में सौरव दास ने कहा कि यह भविष्य में उनके घर पर किसी तरह का हमला होता है तो इसके लिए संबंधित यूट्यूबर्स और उनके साथ जुड़े ट्रोल ग्रुप सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे। उनका आरोप है कि ये लोग सुनियोजित तरीके से उनके खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: 'सरकार के दरवाजे सबके लिए खुले', छात्र आंदोलन पर बोले CM सोरेन

सौरव दास ने पोस्ट में क्या लिखा?

सौरव दास ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'कुछ यूट्यूबर्स और मीडिया चैनल मेरे घर में घुस गए और अंदर की तस्वीरें और वीडियो दिखा रहे हैं। यह सिर्फ मेरी निजता का उल्लंघन नहीं है, बल्कि मेरे और मेरे परिवार की सुरक्षा के लिए भी बड़ा खतरा है। अगर इसकी वजह से कोई असामाजिक तत्व मेरे घर पर आकर मुझ पर हमला करता है तो इसके लिए ये यूट्यूबर्स और इनके साथ मिलकर काम करने वाले ट्रोल हैंडलर सीधे तौर पर जिम्मेदार होंगे।' इस पोस्ट में सौरव ने दिल्ली पुलिस को भी टैग किया है।

यह भी पढ़ें: आंख का इलाज करवाने विदेश जाना चाहते थे अभिषेक बनर्जी, HC ने क्यों नहीं दी इजाजत?

 

यह पहली बार नहीं है जब सौरव दास ने सार्वजनिक रूप से अपनी प्रतिक्रिया दी हो। इससे पहले उन्होंने CJP के नेताओं और समर्थकों को लेकर सोशल मीडिया पर हो रही आलोचना पर भी तंज कसा था। उन्होंने लिखा था कि इन सभी घटनाओं और आरोपों को एक जगह इकट्ठा कर लेना चाहिए, ताकि भविष्य में CJP पर एक स्टैंड-अप कॉमेडी स्पेशल बनाया जा सके। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था।