गुजरात के अहमदाबाद में एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां गोटा इलाके में स्थित सिल्वर  ओक यूनिवर्सिटी जा रही एक लड़की को एक तेज रफ्तार पिक-अप क्रेन ने पीछे से टक्कर मार दी। क्रेन की चपेट में आने से लड़की की मौके पर मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद आरोपी ड्राइवर गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो रहा था। स्थानीय लोगों ने इसको पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।

 

यह हादसा मंगलवार यानी 22 सितंबर की सुबह घटित हुई है। यह हादसा मृतिका के कॉलेज से महज 200 मीटर की दूरी पर हुआ। लड़की के पीछे से एक क्रेन ने उसे टक्कर मार दी और कुचलते हुए निकल गई। पूरी घटना वहां लगे CCTV में कैद हो गई है। 

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली रेप केस के बाद बढ़ी दहशत, लेडी श्रीराम कॉलेज ने बंद कर दी ऑफलाइन क्लास

स्थानीय लोगों ने ड्राइवर को पकड़ा

अरुण निषाद क्रेन चला रहा था,  जिसका नंबर GJ 01 RQ 2685 है। अरुण ने पीछे से प्रेरणा, जो कि बीएससी बायोटेक्नोलॉजी की फस्ट ईयर की  स्टूडेंट थी, को पीछे से टक्कर मार दिया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोग तुरंत मौके पर पहुंचे लेकिन प्रेरणा को बचाया नहीं जा सका। एक्सीडेंट के बाद अरुण गाड़ी छोड़कर वहां से भागने लगा। इसके बाद कुछ लोगों ने मिलकर उसका पीछा किया और पास के सोला इलाके से पकड़ लिया।

 

पकड़ने के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आरोपी ड्राइवर को हिरासत में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'सेंटा क्लॉज की लाल टोपी पहनने पर मजबूर करना सही नहीं', हाई कोर्ट ने लगाड़ा

फुटपाथ न होने पर उठे सवाल

घटनास्थल के पास रहने वाले लोगों ने स्थानीय प्रशासन और नागरिक निकाय की लापरवाही पर गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि सड़क के इस हिस्से पर पैदल चलने वालों के लिए कोई फुटपाथ नहीं बनाया गया है। इस वजह से लोगों को मजबूरी में मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। इससे ऐसे हादसे का खतरा हमेशा बना रहता है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है। साथ ही क्रेन के मालिक व उसकी आवाजाही की जानकारी जुटा रही है।