पश्चिमी दिल्ली के मुंडका के बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल पर अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ता को बुरी तरह से पीटने का आरोप लगा है। आरोप है कि कंझावला के बीजेपी मंडल अध्यक्ष सुनील को विधायक ने बंधक बनाकर रातभर डंडे, पाइप और बेल्ट से पीटा। पीड़ित कार्यकर्ता सुनील ने आरोप लगाया है कि गुरुवार शाम मुंडका के बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल ने उन्हें मीटिंग के बहाने वोटर लिस्ट लेकर बीजेपी कार्यालय बुलाया था। यहां सुनील को बंधक बनाकर रातभर पाइप, डंडे और बेल्टों से बेरहमी से पीटा गया।

 

दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुमार ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया है कि बीजेपी विधायक गजेंद्र ने अपने पार्टी के सदस्य सुनील कुमार को बुरी तरह पीटा, जिसकी वजह से कार्यकर्ता के शरीर पर गहरे नीले दाग उभर आए हैं। AAP ने आरोप लगाया कि सुनील कुमार दलित मंडल के अध्यक्ष हैं, इस वजह से उन्हें बेरहमी से पीटा गया है।

 

आम आदमी पार्टी ने दलित कार्यकर्ता को पीटने के आरोप में विधायक गजेंद्र दराल को जल्द से जल्द पार्टी से निकालने की मांग की है। इसके साथ ही पीड़ित सुनील कुमार ने भी आरोपी गजेंद्र दराल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित के विधायक पर गंभीर आरोप

बीजेपी के कंझावला से दलित मंडल अध्यक्ष सुनील कुमार ने सोशल मीडिया पर सामने आकर बयान दिया है। उन्होंने बताया कि उन्हें शुक्रवार को बुरी तरह पीटा गया। साथ ही उन्होंने अपने शरीर पर पड़े नीले दाग भी दिखाए। उन्होंने लिखित शिकायत दी है। उनका आरोप है कि दिल्ली पुलिस इस मामले को लेकर रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।

 

पीड़ित ने बताया है कि जब उनके साथ मारपीट की गई तब कार्यालय के CCTV कैमरे बंद कर दिए गए थे और कार्यालय को अंदर से लॉक कर दिया गया। आरोप है कि सुनील को गाली गलौच और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया गया।

 

यह भी पढ़ें: फेक ट्रेनी IPS बनकर असली पुलिस से जालसाजी, सच आया सामने, आरोपी फरार

सुनील कुमार के आरोप

सुनील कुमार ने आरोप लगाया कि गुरुवार शाम बीजेपी विधायक गजेंद्र दराल ने उन्हें वोटर लिस्ट लाने के बहाने मीटिंग के लिए बीजेपी ऑफिस बुलाया था। इसके बाद ऑफिस में ही उन्हें बंधक बनाकर रखा। सुनील ने आरोप लगाया कि उन्हें पूरी रात बेरहमी से बेल्ट और डंडे से पीटा गया।

 

यह भी पढ़ें: ज्योतिषी का नंबर ढूंढ रही थी महिला, साइबर फ्रॉड में गंवाए 5 लाख, आरोपी गिरफ्तार

आम आदमी पार्टी के आरोप

आम आदमी पार्टी के नेता कुलदीप कुमार ने बीजेपी पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी के दलित मंडल के अध्यक्ष सुरक्षित नहीं हैं। अध्यक्ष सुनील कुमार को बीजेपी ऑफिस में पीटा गया। इसके साथ ही कुलदीप यादव ने मांग की है कि इस मामले में आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि आरोपियों पर एससी-एसटी एक्ट लगाकर जेल भेजा जाए।