दिल्ली के लोग गर्मी के कपड़े पहनने शुरू कर दिए थे, उसी बीच मौसम ने यू-टर्न ले लिया है। 20 मार्च को सुबह से बारिश हो रही है जिसके चलते तापमान 20 डिग्री सेल्सियस हो गया है। बारिश का कहर सिर्फ दिल्ली में ही नहीं बल्कि नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम और उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद पर भी बरसा है। इस बदलते मौसम को लेकर मौसम विज्ञान विभाग ने अहम बातें बताई हैं।

 

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, इस महीने में अधिकतम तापमान पहली बार 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे गिर कर 26.8 डिग्री हो गया है। यह तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम था। 24 फरवरी के बाद दिल्ली में सबसे कम तापमान था। जानकारी के लिए बता दें कि 24 फरवरी को 29.9 डिग्री सेल्सियस था। हालांकि, इस बदलते मौसम के कारण दिल्ली वासियों को गर्मी से राहत जरूर मिली है। इसके अलावा खराब मौसम के कारण एयरपोर्ट अथॉरिटी ने भी अलर्ट जारी किया है।

 

यह भी पढ़ें: बिहार के मोतिहारी में आधी रात मुठभेड़, पुलिस एनकाउंटर में दो कुख्यात अपराधी ढेर

मौसम विशेषज्ञों ने क्या कहा?

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार इस वक्त बारिश होना और मौसम अचानक से बदलने की प्रक्रिया दुर्लभ बताई गई है। एक जलवायु विशेषज्ञ डॉ प्रदीप ने कहा, 'एक असामान्य पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) भूमध्य सागर से उत्पन्न होने वाली एक गैर-मानसून बारिश है, जो अब उत्तर भारत में पहुँच गई है। इसकी संरचना काफी अलग है। हजारों किलोमीटर तक फैली एक सीधी रेखा में एक गर्त स्थित है, जो आमतौर पर बहुत दुर्लभ है। इसमें बहुत तेज आंधी और गरज वाले बादल पैदा करने की क्षमता है, इसलिए सतर्क रहें।'

 

इस वक्त दिल्ली और दिल्ली के आस-पास के इलाकों में योलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब यह है कि शहर में दिन भर रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। आज के दिन 30 से 50 किलोमिटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाओं चलने की आशंका जताई जा रही है।

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने तेरी सास को मार दिया', हत्या के बाद शख्स ने दामाद को लगाया फोन

मार्च महीने का सबसे कम तापमान

19 मार्च को दिल्ली का सबसे कम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा है। इससे पहले मार्च में लगातार अधिकतम तापमान 30 डिग्री से ऊपर था। सबसे ज्यादा 11 मार्च को 36.8 डिग्री सेल्सियस का रिकॉर्ड था।

 

अचानक दिल्ली में बारिश होने की वजह से शहर का वायू प्रदूषण कम हुआ है। इसी सिलसिले में केन्द्रीय प्रदूषण बोर्ड के अनुसार गुरुवार को दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 137 रहा। इससे पहले दिल्ली की वायु गुणवत्ता 232 थी। इसका मतलब साफ है कि सिर्फ एक दिन की बारिश के कारण वायु गुणवत्ता 95 अंकों से सुधरी है। जानकारों के मुताबिक अगले दो दिनों तक हवा साफ रहने की उम्मीद है।