प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनराई विजयन और अन्य लोगों के आवास पर छापे मारे। ईडी ने यह छापेमारी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड (CMRL) से जुड़े कथित धनशोधन मामले की जांच के तहत की है। एजेंसी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के प्रावधानों के तहत केरल में कुल 10 परिसरों पर तलाशी ली। इसमें राजधानी तिरुवनंतपुरम स्थित पिनाराई विजयन का किराए का मकान भी शामिल है।
यह कार्रवाई कथित सीएमआरएल भुगतान मामले में हुई, जिसमें उनकी बेटी का नाम भी कथित तौर पर जुड़ा है। आरोप है कि निजी कंपनी कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड ने 2018 से 2019 के बीच पिनाराई विजयन की बेटी टी. वीणा की कंपनी एक्सालॉजिक सॉल्यूशंस को 1.72 करोड़ रुपये का अवैध भुगतान किया, जबकि इस आईटी कंपनी ने सीएमआरएल को कोई सेवा प्रदान नहीं की थी।
यह भी पढ़ें: पति को काला कहती है बहू, iPhone, AC के लिए हर दिन झगड़ा, पुलिस तक पहुंचा मामला
ईडी दर्ज किया है केस
केरल हाई कोर्ट ने मंगलवार को सीएमआरएल द्वारा दायर उस याचिका को खारिज कर दिया था, जिसमें मामले में ईडी की कार्रवाई रद्द करने का अनुरोध किया गया था। ईडी ने इन आरोपों की जांच के लिए 2024 में पीएमएलए के तहत मामला दर्ज किया था।
केरल में सियासी हलचल तेज
ईडी की इस कार्रवाई से पूरे राज्य में हलचल तेज है। केरल की राजधानी में बेकरी चौराहे स्थित दो मंजिला मकान और कन्नूर जिले में विजयन के आवास के बाहर केंद्रीय सुरक्षाकर्मी तैनात थे, जबकि ईडी की टीमों ने भीतर तलाशी ली।
'सावरकर और सतीशन में कोई अंतर नहीं है'
इस बीच सीपीआई- एम ने बीजेपी, आरएसएस और कांग्रेस को एक साथ घेरा है। केरल के सीपीआई- एम नेता केके रागेश ने कहा,'यह लेफ्ट को खत्म करने की मोदी की चाल है। हम कानूनी और राजनीतिक चुनौतियों का सामना करेंगे। सतीसन एक ऐसा व्यक्ति है जो बीजेपी और आरएसएस के साथ मिला हुआ है। वी.डी. सावरकर और वी.डी. सतीशन में कोई अंतर नहीं है।'
लेफ्ट का बीजेपी-कांग्रस पर हमला
पूर्व सीएम विजयन के घर ईडी की रेड पर पार्टी नेता पी जयराजन ने कहा, 'यह रेड बीजेपी और कांग्रेस का जॉइंट ऑपरेशन था। राहुल गांधी ने पूछा था कि पिनाराई को अरेस्ट क्यों नहीं किया जा रहा है। यह बंगाल और त्रिपुरा की तरह केरल में भी सीपीएस को खत्म करने की कोशिश है। हम इसका विरोध करेंगे और इसे कानूनी और राजनीतिक रूप से हराएंगे। लेफ्ट को सत्ता से हटाना भी इसी बड़े प्लान का हिस्सा था।'
यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र में मंदिरों से छिन जाएगी जमीन! वक्फ पर चुप कानून, हिंदू कर रहे विरोध
वहीं, पार्टी नेता एनी राजा ने कहा, 'रेड चल रही है, और मुझे पता है कि यह केस अभी भी कोर्ट में है। इसलिए जब केस कोर्ट में है, तो हमने पहले भी देखा है कि केंद्र सरकार ईडी का कैसे गलत इस्तेमाल कर रही है। इसलिए ईडी को अपना काम करने दें।' सीपीआई-एस के सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने पिनाराई विजयन के घर पर ईडी की रेड के विरोध में कन्नूर में उनके घर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।
एमए बेबी ने कार्रवाई को घिनौना हमला बताया
सीपीआई-एस के महासचिव एम. ए. बेबी ने विजयन और अन्य के आवासों पर प्रवर्तन निदेशालय के छापों को राजनीति से प्रेरित और घिनौना हमला बताया है। बेबी ने कहा कि माकपा जनता के सामने यह साबित करेगी कि ये छापे राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने यह भी दावा किया कि मुख्यमंत्री वी. डी. सतीशन के मंत्रिमंडल के दो मंत्रियों ने भी कथित तौर पर कोचीन मिनरल्स एंड रुटाइल लिमिटेड से धन प्राप्त किया था और उसकी भी जांच होनी चाहिए।
