गुजरात के सूरत में एक आध्यात्मिक आश्रम की आड़ में चल रहे बहुत बड़े जाली नोटों के रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस कार्रवाई में करीब 2.90 करोड़ रुपये के नकली नोट जब्त किए हैं और एक महिला समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। यह गुट 'श्री सत्य योग फाउंडेशन आश्रम' के नाम पर लोगों को गुमराह कर रहा था और देश की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचाने की साजिश रच रहा था।

 

सूरत के कामरेज इलाके में मौजूद यह आश्रम बाहर से तो एक साधारण योग केंद्र जैसा दिखता था लेकिन इसके अंदर नकली नोट छापने की पूरी फैक्ट्री चल रही थी। पुलिस ने जब आश्रम और इसके दूसरे ठिकानों पर छापा मारा तो वहां से नोट छापने वाली हाई-टेक मशीनें, कंप्यूटर, प्रिंटर, खास तरह के कागज और स्याही बरामद की। गुट ने लोगों को बेवकूफ बनाने के लिए भारत सरकार और आयुष मंत्रालय के नाम का भी गलत इस्तेमाल किया था ताकि किसी को उन पर शक न हो।

 

यह भी पढ़ें: आधी रात को पुलिस की गलत रेड और सीने में गोली से दहला मुजफ्फरपुर

500 के असली नोट के बदले 1500 के नकली नोट का लालच

इस गुट ने नकली नोटों के बाजार में चलाने के लिए एक लालच भरी स्कीम बनाई थी। आरोपी लोगों को झांसा देते थे अगर वे 500 रुपये के असली नोटों के बदले 2.90 करोड़ रुपये के नकली नोट बाजार में उतरने की तैयारी में थे। पुलिस ने इस बड़ी डील के पूरा होने से पहले ही आरोपियों को धर दबोचा।

पुलिस ने कैसे बिछाया जाल और पकड़े गए आरोपी

अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को पक्की गुप्त सूचना मिली थी कि सूरत से नकली नोटों की एक बड़ी गाड़ी अहमदाबाद भेजी जा रही है। इसी जानकारी के आधार पर पुलिस ने रास्ते में कड़ी नाकाबंदी की और एक संदिग्ध गाड़ी को रोका। जब पुलिस ने उस गाड़ी की बारीकी से तलाशी ली तो उसमें से नोटों के ढेर बरामद हुए। सबसे हैरान करने वाली बात यह थी कि इन जाली नोटों की तस्करी के लिए आश्रम की ही गाड़ियों का इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में सूरत के वराछा और आसपास के रहने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।

 

यह भी पढ़ें: 'दूध-दही का खाना...' वाले हरियाणा में हार्ट अटैक से मर गए 18 हजार लोग

कार्रवाई के बाद की जांच

पकड़े गए नकली नोटों की संख्या इतनी ज्यादा थी कि पुलिस अधिकारियों को उनके सीरियल नंबर दर्ज करने और कानूनी पंचनामा बनाने में कई घंटों का समय लग गया। पुलिस अब इस बात की बारीकी से जांच कर रही है कि इस गुट के तार और किन-किन राज्यों से जुड़े हैं और अब तक इन्होंने बाजार में कितने नकली नोट फैला दिए हैं। फिलहाल इस आश्रम को पूरी तरह सील कर दिया गया है और पुलिस सभी आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि इस गुट के मास्टरमाइंड तक पहुंचा जा सके।