उत्तर प्रदेश के बरेली में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर दोस्त की पत्नी से कथित तौर पर छेड़छाड़ की। जब दोस्त की पत्नी ने इसका विरोध किया तो उसे कथित तौर पर जान से मारने की धमकी दी है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि जब महिला के पति और परिवार ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने खुद को बीजेपी का नेता बताते हुए कहा कि मैं बीजेपी का नेता हूं, गोली मरवा दूंगा। 

 

यह घटना उत्तर प्रदेश के बरेली में शहर कोतवाली का मामला है। पीड़िता ने यह गंभीर आरोप अपने ही पति के दोस्त पर लगाए हैं और आरोपी पर छेड़छाड़ के साथ-साथ धमकी देने जैसे कई गंभीर आरोप लग रहे हैं। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। 

 

यह भी पढ़ें: 'मैंने कहा था दोषी हुआ तो फांसी लगा लूंगा', बरी होने के बाद क्या बोले बृजभूषण?

क्या आरोप लगे हैं?

पीड़ित के अनुसार, आरोपी उसका परिचित है और घर पर आने-जाने के दौरान उसने उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार और छेड़छाड़ की। महिला ने बताया कि उसकी शादी 2010 में हुई थी। उसके पति का दोस्त शिवम उस पर बुरी नजर रखता था और आए दिन छेड़छाड़ करता था। महिला ने इसका विरोध किया और पूरी बात अपने पति को बताई। इसके बाद जब पति ने आरोपी से जवाब मांगा तो दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। 

 

शिवम पर आरोप है कि जब महिला ने अपने पति को इस मामले में शिकायत की तो उसने उसकी पत्नी के बारे में गलत जानकारी फैसला शुरू कर दिया। शिवम अपने दोस्त की पत्नी के बारे में अश्लील बातें आसपास के इलाके में फैलाने लगा। आरोप है कि वह पीड़िता के उसके नंदोई के साथ संबंध बताने लगा। कथित तौर पर शिवम ने यह भी कहा कि उसकी महिला की बेटी उसके और उसके नंदोई के संबंधों का नतीजा है। 

गोली मरवाने की दी धमकी

इस मामले में आरोपी पर गंभीर आरोप लग रहे हैं। पीड़िता के पति ने आरोप लगाया है कि जब पीड़िता अपने साथ हुए अभद्र व्यवहार को लेकर शिकायत करने पुलिस के पास गई तो आरोपी धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने के बाद आरोपी ने अपनना रसूख का हवाला देते हुए धमकी दी कि वह भारतीय जनता पार्टी का नेता है और अगर पीड़िता ने शिकायत की तो वह गोली मरवा देगा। 

एसएसपी ऑफिस के बाहर किया हंगामा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला यहीं पर शांत नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि जब पीड़ित परिवार शिकायत लेकर एसएसपी के ऑफिस में पहुंचा, तब भी आरोपी और उसके साथियों ने वहां पहुंचकर हंगामा किया और दोबारा धमकियां दीं। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपी लगातार परिवार पर शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहा है।

 

यह भी पढ़ें: LIVE: 3 राज्यों में उपचुनाव के नतीजे आज, कौन जीतेगा बाजी?

जांच शुरू

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर राजीव कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। अधिकारियों का कहना है कि महिला और उसके परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं तथा उपलब्ध सबूतों और सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की जाएगी। जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।