उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के बंथरा इलाके में हनुमान मंदिर के पास 12 फरवरी (गुरुवार) को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। यह हादसा उस समय हुआ जब एक हाई स्पीड कार ने सड़क किनारे खड़े ऑटो-रिक्शा को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वहां से गुजर रहे कुछ लोग भी कार की चपेट में आ गए। इस दुर्घटना में एक 6 साल के बच्चे को गंभीर चोटें आईं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जिस कार से हादसा हुआ, उसे 12वीं  क्लास का एक लड़का चला रहा था। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि इस दुर्घटना में कुल पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में सभी घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में बाकी घायलों का इलाज अभी भी जारी है।

 

यह भी पढ़ें: कर्नाटक: कार ने बाइक सवार को मारी भीषण टक्टर, 7 की मौके पर ही मौत

अब तक मिली जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कार एक 12वीं कक्षा का लड़का चला रहा था। वह अपने स्कूल की फेयरवेल पार्टी से अपनी एक दोस्त के साथ लौट रहा था। हादसे के समय लड़की भी गाड़ी में मौजूद थी।

 

बताया जा रहा है कि दुर्घटना के बाद उसने पहले अपनी दोस्त को उसके घर छोड़ा और फिर खुद अपने घर चला गया। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृत बच्चे के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को हादसे की जानकारी दे दी गई है। 

 

यह भी पढ़ें: कीचड़ से भरे गड्ढे में बाइक लेकर गिरा युवक, 12 घंटे बाद बाहर निकला; मौत

 

फिलहाल, पुलिस उस अज्ञात कार और उसको चलाने वाले की तलाश में जुटी है जो हादसे के बाद मौके से फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपी को जल्द से जल्द पकड़ा जा सके।