पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में पुलिस ने एनकाउंटर में हिस्ट्रीशीटर को मार गिराया है। उस पर एक पुलिस कांस्टेबल पर फायरिंग करने का आरोप था। पुलिस ने बताया कि आरोपी पहचान रतन शेख के रूप में हुई। उसका लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। उस पर 36 मामले दर्ज थे। बंगाल में बीजेपी सरकार आने के बाद यह पांचवां एनकाउंटर है।

 

शुक्रवार को पुलिस ने बोलपुर के शांति निकेतन पुलिस थाना क्षेत्र में दबिश दी। तभी रतन शेख ने फायरिंग कर दी थी। गोली लगने से एक कांस्टेबल घायल हुआ था। बताया जा रहा है कि पुलिस शेख को गिरफ्तार करने पहुंची थी। तभी उसने टीम पर भी फायरिंग कर दी थी।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें: 'कोई VIP शामिल नहीं', अंकिता भंडारी केस के दोषी के पिता ने पब्लिक की चैट

 

बंगाल पुलिस के मुताबिक रविवार को रतन शेख को टीम ने धर दबोचा। उससे वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल के बारे में पूछा गया। आरोपी ने बताया कि पिस्तौल नानूर में रखी है। जब पुलिस टीम उसके साथ वहां गई तो आरोपी ने अचानक फायरिंग कर दी। गोली पुलिस की गाड़ी में लगी। इसके बाद टीम ने बचाव में जवाबी कार्रवाई की। गोली लगने से रतन शेख घायल हो गया। उसे बोलपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को मुर्दाघर में रखवा दिया गया है।

बंगाल में गुंडों के लिए कोई जगह नहीं: सीएम

रतन शेख एनकाउंटर पर सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा, 'उसने पुलिस पर गोली चलाई। पुलिस ने मौके पर जो जरूरी था, वह किया। इस पर कोई टिप्पणी करना मेरे लिए उचित नहीं होगा। पश्चिम बंगाल में गुंडों और रेपिस्ट को कोई स्थान नहीं। अभी भी बचे खुचे गुंडे यहां से भाग जाए। यहां कोई जगह नहीं है।'

 

 

पुलिस ने बिल्कुल सही काम: मंत्री

राज्य मंत्री शरद्वत मुखर्जी ने कहा, 'पुलिस को एक हथियार मिला है। यह आत्मरक्षा और शांति बनाए रखने के लिए है। पुलिस ने बिल्कुल सही काम किया है। यह एक मजबूत प्रशासन है। बंगाल पुलिस के साथ खिलवाड़ न करें। यह उम्मीद न रखें कि बंगाल पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी रहेगी। मुझे लगता है कि पुलिस की तारीफ होनी चाहिए। उन्होंने जो किया है, वह बिल्कुल सही है और यह व्यक्ति इससे बेहतर का हकदार भी नहीं था।'

 

यह भी पढ़ें: 'मुझे चोट लगी, पाकिस्तानी सहवाग-सहवाग चिल्ला रहे थे', वीरेंद्र से बोले आर्यवीर

हमला किया तो पुलिस चुप नहीं बैठेगी: अग्निमित्रा

मंत्री अग्निमित्रा ने कहा कि यह कानून-व्यवस्था का मामला है। पुलिस को किन हालात का सामना करना पड़ा, इसका जवाब सिर्फ पुलिस ही दे सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने बताया है कि वह एक खतरनाक अपराधी था, जिस पर 36 मामले दर्ज थे। मुझे यकीन है कि उसने हमारी पुलिस फोर्स पर गोली चलाई होगी, ठीक वैसे ही जैसे उसने दो दिन पहले एक पुलिसकर्मी पर गोली चलाई थी, जो अभी भी अस्पताल में अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहा है। अगर कोई अपराधी हमारी पुलिस पर हमला करता है, तो पुलिस चुप नहीं बैठेगी।